फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Recruitment 2024: Registration for UP Assistant Registrar Recruitment Exam starts today

UPPSC Recruitment 2024: यूपी सहायक कुलसचिव भर्ती परीक्षा के लिए आज से पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Wed, 28 Aug 2024 01:55 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 28 Aug 2024 01:55 PM IST
सार

UPPSC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश सहायक कुलसचिव परीक्षा 2024 का आयोजन 38 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 28 अगस्त से शुरू हो गए हैं, जो कि 28 सितंबर तक किए जाएंगे।

विज्ञापन
UPPSC Recruitment 2024: Registration for UP Assistant Registrar Recruitment Exam starts today
UPPSC 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UPPSC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश सहायक कुलसचिव परीक्षा 2024 के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 28 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इस प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योग्य उम्मीदवार आज, बुधवार, 28 अगस्त से आवेदन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर तक निर्धारित है।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार या उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा 2024 की अधिसूचना उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने जारी की है। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन (सं.ए-5/ई-1/2024) के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से कुलसचिव (Assistant Registrar) के कुल 38 पदों पर भर्ती (UPPSC Recruitment 2024) के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आज यानी बुधवार, 28 अगस्त से निर्धारित आखिरी तारीख 28 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


UPPSC Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन
UPPSC द्वारा विज्ञापित उत्तर प्रदेश सहायक कुलसचिव परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन/एडवर्टीजमेंट सेक्शन में जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सेक्शन में एक्टिव होने वाले लिंक से उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ में डाउनलोड कर सकेंगे। दिए गए अन्य लिंक से अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को UPPSC द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। इसकी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार भर्ती (UPPSC Assistant Registrar Recruitment 2024) अधिसूचना से ली जा सकती है।


हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए उन्हें UPPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए पंजीकरण (One Time Registration - OTR) करना होगा। इसके लिए भी लिंक को आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर दिया गया है। इसके बाद आयोग द्वारा आवंटित किए गए OTR नंबर के माध्यम से उम्मीदवार सम्बन्धित भर्ती (UPPSC Assistant Registrar Recruitment 2024) के लिए अपना आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed