फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC PCS 2024 notification out at uppsc.up.nic.in, Apply for 220 vacancies till 29 January

UPPSC PCS 2024: 220 पदों के लिए जारी हुई यूपीपीएससी पीसीएस अधिसूचना, लिंक भी हुआ एक्टिव; यहां से करें अप्लाई

Tue, 02 Jan 2024 09:44 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 09:44 AM IST
सार

UPPSC PCS 2024 Notification OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा की आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। आवदेन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 फरवरी, 2024 है। 

विज्ञापन
UPPSC PCS 2024 notification out at uppsc.up.nic.in, Apply for 220 vacancies till 29 January
UPPSC PCS 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPPSC PCS 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPPSC PCS 2024 Last Date, महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी है, वहीं आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 फरवरी, 2024 है। उम्मीदवार 9 फरवरी, 2024 तक अपने आवदेन पत्र में संशोधन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC PCS 2024 Vacancy, रिक्ति विवरण और चयन प्रक्रिया

भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 220 रिक्तियों को भरना है। परिस्थितियों/आवश्यकताओं के आधार पर रिक्तियों की संख्या बढ़ या घट सकती है। भर्ती के लिए आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा (लिखित) और साक्षात्कार दौर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

UPPSC PCS 2024 Eligiblity, पात्रता मापदंड

आयु सीमा: आवेदकों की आयु 1 जुलाई 2024 को 21 वर्ष होनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता: आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन शुल्क अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 125 रुपये और एससी/एसटी/ईएसएम के लिए 65 रुपये है। विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को 25 रुपये शुल्क देना होगा।

यूपीपीएससी पीसीएस 2024 के लिए आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन को पूरा करें।
  • पद चुनें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्डकॉपी को संरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed