फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC LT Grade Assistant Teacher Result for Arts Group Available, check at official website

UPPSC ने जारी किए एलटी ग्रेड टीचर परीक्षा के परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Sat, 12 Oct 2019 01:49 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 12 Oct 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
UPPSC LT Grade Assistant Teacher Result for Arts Group Available, check at official website

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक कला वर्ग के परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवारों के परिणाम आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


सहायक शिक्षक (प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड पुरुष / महिला वर्ग) की परीक्षा 29 जुलाई, 2018 को आयोजित की गई थी।  परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, अपने परीक्षा परिणाम को चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में आयोजित की गई थी। अब सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन राउंड के लिए उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन


लगभग 4845 पुरुष उम्मीदवार और 5520 महिला उम्मीदवार थे, जो कला वर्ग की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से 190 पुरुष उम्मीदवारों और 278 महिला उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन राउंड के लिए योग्य माना गया है। एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक भर्ती 2018 के माध्यम से कुल 10768 रिक्त पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से कला वर्ग के परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम ऐसे करें चेक -
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : सूचना बुलेटिन वाले विकल्प पर जाएं।
चरण 3 : अब दिए गए आर्ट टीचर महिला/ पुरूष वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : उम्मीदवारों के सामने एक पीडीएफ प्रारूप में परिणाम होगा।
चरण 5 : उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
 
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

UPPSC एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। (पुरुष अभ्यर्थी) 
UPPSC एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। (महिला अभ्यर्थी)

ये भी पढ़ें : रेलवे में 2590 पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां, बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed