उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। ये पहली बार है जब आयोग द्वारा वर्ष 2019 सितंबर से लेकर दिसंबर और वर्ष 2020 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैंलेडर एक साथ जारी किया गया है। आयोग के अनुसार, भर्ती परीक्षाओं का कैंलेडर एक साथ जारी होने से अभ्यर्थियों को परीक्षाओं की तैयारी के लिए काफी समय मिलेगा।
UPPSC ने जारी किया 2019-20 परीक्षा कैलेंडर, जानें कब होगा कौन सा एग्जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2019 भर्ती कैलेंडर-
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | |
| 1. | प्रोग्रामर ग्रेड-1/ प्रोग्रामर ग्रेड-2 / कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा, 2019 के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा | 01 सितंबर 2019 |
| 2. | प्रोग्रामर ग्रेड-1/ प्रोग्रोमर ग्रेड-2 / कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा, 2019 के तहत कंप्यूटर ऑपरेट ग्रेड बी परीक्षा | 15 सितंबर 2019 |
| 3. | प्रोग्रामर ग्रेड-1 / प्रोग्रामर ग्रेड-2 / कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी परीक्षा, 2019 के तहत प्रोग्रामर ग्रेड-2 परीक्षा | 13 अक्तूबर 2019 |
| 4. | सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा, 2018 | 18 अक्तूबर 2019 से |
| 5. | प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा 2017 | 03 नवंबर 2019 |
| 6. | सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) (सामान्य चयन/विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा 2019 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) / क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा 2019 | 15 दिसंबर 2019 |
ये भी पढ़ें : नवोदय विद्यालयों ने अब इन पदों पर मांगे हैं आवेदन, आसानी से होगा चयन
2020 में कब, कौन सी परीक्षाएं होंगी
| 2020 में होने वाली परीक्षा | परीक्षा तिथि | |
| 1. | सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2018 | 16 फरवरी 2020 |
| 2. | सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2018 | 23 फरवरी 2020 से |
| 3. | सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा, 2019 | 20 अप्रैल 2020 से |
| 4 | सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2018 | 16 मई 2020 से |
| 5. | सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) / क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा 2020 | 21 जून 2020 |
| 6. | सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2019 | 16 अगस्त 2020 से |
| 7. | सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा, 2020 | 15 अक्तूबर 2020 से |
| 8. | सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकरी मुख्य परीक्षा 2020 | 03 दिसंबर 2020 से |
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
UPPSC भर्ती परीक्षा कैलेंडर का पीडीएफ प्रारूप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : 7000 पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, आवेदन के लिए आज है आखिरी मौका
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।