फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC APO Mains 2025 Application Begins, Eligible Candidates Can Apply Online Till May 22

UPPSC APO Mains 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, आवेदन के बाद करना होगा ये काम

Thu, 07 May 2026 09:52 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 07 May 2026 09:52 PM IST
सार

UPPSC APO Mains 2026: यूपीपीएससी ने एपीओ मेंस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार 22 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के जरिए 182 पद भरे जाएंगे।
 

विज्ञापन
UPPSC APO Mains 2025 Application Begins, Eligible Candidates Can Apply Online Till May 22
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPPSC APO 2025 Mains: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) 2025 की मेंस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यूपीपीएससी एपीओ मेंस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 22 मई 2026 तय की गई है। 

विज्ञापन

2,856 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य

केवल वही उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्हें एपीओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट में सफल घोषित किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल 2,856 अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

गौरतलब है कि यूपी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 मार्च 2026 को किया गया था। अब चयनित उम्मीदवार अगले चरण यानी मेंस परीक्षा में शामिल होंगे।

आवेदन करने के बाद करना होगा ये काम

आयोग ने आधिकारिक नोटिस में यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट और सभी जरूरी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों एवं दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां निर्धारित पते पर भेजनी होंगी।

अभ्यर्थियों को यह दस्तावेज 29 मई 2026 दोपहर 3 बजे तक “सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (परीक्षा-3 अनुभाग), 10 कस्तूरबा गांधी मार्ग, प्रयागराज – 211018” पते पर डाक या स्वयं जाकर जमा करने होंगे।

विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया के चरण

इस भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं- प्रारंभिक परीक्षा, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू। मेंस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती अभियान के जरिए सहायक अभियोजन अधिकारी के कुल 182 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “एपीओ मेंस परीक्षा 2025 आवेदन पत्र” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना ओटीआर नंबर दर्ज करके आगे बढ़ें।
  • पासवर्ड या ओटीआर की मदद से लॉगिन सत्यापन पूरा करें।
  • स्क्रीन पर खुला आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें।
  • “Check Latest Status” विकल्प पर क्लिक करके आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी सेव करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed