UP Assistant Professor Exam: 85 हजार उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर का एडमिट कार्ड जारी
UP Assistant Professor Exam Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन की तरफ से तीन साल बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Assistant Professor Exam Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) ने यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद, अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती परीक्षा 16 और 17 अप्रैल 2025 में आयोजित की जाएगी।
आयोग द्वारा जारी किए गए एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथि और रिपोर्टिंग समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। साथ ही उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर भी दिखाई देंगे। सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें और फिर एडमिट कार्ड का प्रिंट लेकर परीक्षा केंद्र पर जाएं।
1017 पदों के लिए होगा चयन
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2022 को शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2022 थी। इस परीक्षा के माध्यम से 33 विभिन्न विषयों में कुल 1017 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनके लिए तीन साल से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे।
पहली बार परीक्षा अन्य जिलों में भी
इससे पहले, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा केवल प्रयागराज में आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार परीक्षा प्रदेश के छह प्रमुख जिलों में आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा कराई जाती थी, लेकिन अब शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के बाद नए नियमों के तहत परीक्षा आयोजित की जा रही है।
यूपी टीजीटी-पीजीटी परीक्षा काफी करीब; कामयाबी के लिए अपनाएं ये तरकीबें
यह परीक्षा आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर पूर्वाहन 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा अपराहन 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होनी है।
परीक्षा में भाग लेने के लिए 85 हजार उम्मीदवार योग्य
इस भर्ती परीक्षा के लिए 1.14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 85,000 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के योग्य पाए गए हैं। यह भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही है और यह आयोग का गठन होने के बाद पहली बार हो रही परीक्षा होगी।
UP Assistant Professor Admit Card: कैसे डाउनलोड करें
यदि आपने यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो आप निम्नलिखित आसान स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले UPHESC की ऑफिशियल वेबसाइटuphesc.org पर जाएं।
- होम पेज पर Latest Updates लिंक पर क्लिक करें।
- फिर Uttar Pradesh Higher UPHESC Assistant Professor Recruitment 2022 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि भरकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और उसका प्रिंट निकाल लें, जो परीक्षा के दिन जरूरी होगा।