फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPHESC Recruitment 2022 For 917 assistant professor posts at uphesc.org sarkari naukri

UPHESC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के 900 से अधिक पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Wed, 13 Jul 2022 05:19 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 13 Jul 2022 05:19 PM IST
सार

UPHESC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
UPHESC Recruitment 2022 For 917 assistant professor posts at uphesc.org sarkari naukri
Sarkari Naukri 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPHESC Recruitment 2022: अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं और एक बेहतर मौके का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए वह मौका सामने आ गया है। उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती जारी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी जारी हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org पर जाकर जमा कर सकते है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया हम आपको इस खबर में बताएंगे।

विज्ञापन

UPHESC Recruitment 2022: इतने पदों पर है भर्ती
उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 917 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विषयों के तहत नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPHESC Recruitment 2022: इस तारीख तक जारी रहेंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। चूंकि यह भर्ती उत्तर प्रदेश में है इसलिए इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। इसलिए किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन

UPHESC Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण शुरू होने की तारीख- 9 जुलाई, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण समाप्त होने की तारीख- 7 अगस्त, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 8 अगस्त, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की आखिरी तारीख- 10 अगस्त, 2022

UPHESC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु-सीमा 62 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

UPHESC Recruitment 2022: इतना लगेगा आवेदन शुल्क

  • सामान्य श्रेणी के लिए- 2000 रुपये
  • ईडब्लूएस श्रेणी के लिए- 2000 रुपये
  • ओबीसी के लिए- 2000 रुपये
  • एससी श्रेणी के लिए- 1000 रुपये
  • एसटी श्रेणी के लिए- 1000 रुपये

कैसे करें आवेदन?
  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org पर जाएं।
  2. होम पेज पर संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  3. पंजीयन करें और लॉग इन कर के आवेदन पत्र को भरें।
  4. उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  7. अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक-एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed