फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP TGT Answer Key 2026 Released, Download Master Sets for All 15 Subjects Here

UPESSC: यूपी टीजीटी परीक्षा की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी, 15 विषयों के मास्टर सेट यहां से करें डाउनलोड

Sun, 07 Jun 2026 12:29 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 07 Jun 2026 12:29 PM IST
सार

UP TGT Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब 15 विषयों की मास्टर उत्तरकुंजी डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP TGT Answer Key 2026 Released, Download Master Sets for All 15 Subjects Here
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)

विस्तार

UPESSC: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आयोग ने टीजीटी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को आयोजित की।

विज्ञापन


अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने से उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने से पहले अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने का अवसर मिलेगा। साथ ही, यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

इस तारीख कर दर्ज करें आपत्ति

यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो उम्मीदवार 6 जून 2026 से 12 जून 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने से संबंधित दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ध्यान रहे कि केवल ऑनलाइन माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा, अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकन योजना

उम्मीदवार अनंतिम उत्तरकुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। टीजीटी परीक्षा में कुल 125 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं है, जबकि अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के कुल अंक 500 हैं। अपने संभावित स्कोर की गणना करने के लिए अभ्यर्थी सही उत्तरों की संख्या को 4 से गुणा कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी उम्मीदवार के 100 उत्तर सही हैं, तो उसे लगभग 400 अंक प्राप्त हो सकते हैं।

ऐसे यूपी डाउनलोड करें उत्तरकुंजी

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Notifications" या "Advertisements" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • "UP TGT Answer Key 2026" के लिंक को खोजकर उस पर क्लिक करें।
  • अपने विषय (Subject) का चयन करें।
  • संबंधित विषय की उत्तरकुंजी (Answer Key) PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed