फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Teacher Recruitment 2021 Preparation for bumper recruitment of teachers before UP elections safalta

UP Teacher Recruitment 2021: यूपी चुनाव से पहले शिक्षकों की बंपर भर्ती की तैयारी, UPTET का भी होगा जल्द आयोजन

Sun, 26 Sep 2021 02:22 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 26 Sep 2021 02:22 PM IST
सार

UP Teacher Recruitment 2021:  उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती में पदों की संख्या 50 हजार से भी अधिक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
UP Teacher Recruitment 2021 Preparation for bumper recruitment of teachers before UP elections safalta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों की बड़े पैमाने पर भर्ती की योजना बना रही है और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है। राज्य में इस वक्त शिक्षकों के बहुत सारे पद खाली हैं और राज्य सरकार चुनावों से पहले इन पदों को भरने की भरपूर कोशिश कर रही है। अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी शिक्षक बनना चाहते हैं और इसके लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Courses & E-Books की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन


 पदों पर निकल सकती है भर्ती
इस भर्ती में पदों की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद में 51,112 रिक्तियों का हलफनामा दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट को इस बारे में जानकारी दी थी। साथ ही सरकार की तरफ से ट्वीटर के माध्यम से भर्ती की घोषणा भी की गई थी। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जून 2021 को हुए PAB की बैठक में केंद्र सरकार को प्रदेश में 73,711 खाली शिक्षक पदों की जानकारी दी गई है। इसलिए इस भर्ती में पदों की संख्या को लेकर पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
विज्ञापन

 

कब तक हो सकता है UPTET का आयोजन 
राज्य में होने वाली शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में उतीर्ण होना आवश्यक किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों में यह सवाल उठना लाजमी है कि UPTET का आयोजन कब किया जाएगा। UPTET के आयोजन के संबंध में यह जानकारी सामने आ रही है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 28 नवम्बर को आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा है। अगर सब कुछ सही रहता है तो इसके लिए शिक्षा विभाग अगले हफ्ते तक नोटिफिकेशन भी जारी कर सकता है।


यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
अगर आप यूपी लेखपाल, यूपी SI, SSC GD या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed