फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP SI Recruitment: Confusion Over Documents During Application, UPPRPB Issues Important Notice

UP SI: यूपी दरोगा भर्ती में आवेदन करते समय डॉक्यूमेंट्स को लेकर हो रहा है कन्फ्यूजन? UPPRPB ने जारी किया नोटिस

Sun, 17 Aug 2025 03:05 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 17 Aug 2025 03:05 PM IST
सार

UP SI Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को दस्तावेजों को लेकर भ्रम हो रहा है। बोर्ड ने प्रश्नों और उनके निर्देशों के माध्यम से ऐसी सामान्य शंकाओं का स्पष्ट समाधान आधिकारिक वेबसाइट पर दिया है, जिससे आवेदन प्रक्रिया और भी सरल और त्रुटिरहित हो सके।

विज्ञापन
UP SI Recruitment: Confusion Over Documents During Application, UPPRPB Issues Important Notice
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (SI) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 के अंतर्गत आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों की शंकाओं को दूर करने के लिए अहम सूचना जारी की है। 
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में लिखा है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कई अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने को लेकर सवाल पूछे थे, जिनका समाधान अब भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन


और भी पढ़ें- UP SI Documents: फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट, जानें कितने पुराने सर्टिफिकेट होंगे मान्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आवेदन प्रक्रिया से सम्बंधित महत्वपूर्ण निर्देश

प्रश्न निर्देश
यदि 10वीं और 12वीं का अंक तालिका एवं प्रमाण पत्र सम्बन्धी अभिलेख पृथक–पृथक उपलब्ध नहीं है यदि अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र अलग–अलग है, तो आवेदन पत्र में अंक तालिका एवं प्रमाण पत्र दोनों अपलोड करें। यदि एक ही अभिलेख में अंकतालिका और प्रमाण पत्र शामिल है तो ऐसी स्थिति में आवेदन पत्र में अंक तालिका एवं प्रमाण पत्र के दोनों पृष्ठ एक ही अभिलेख में अपलोड किया जाए।
यदि स्नातक उपाधि उपलब्ध नहीं है स्नातक के अंक तालिका उपलब्ध करना अनिवार्य है। यदि स्नातक उपाधि (डिग्री) उपलब्ध नहीं है तो औपचारिक (प्रोविजनल) स्नातक उपाधि उपलब्ध की जानी चाहिए तथा अभिलेखों के संबंध में शारीरिक परीक्षा के समय उम्मीदवार उपाधि प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
महिला अभ्यर्थी को आरक्षण के लाभ हेतु पिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना है महिला अभ्यर्थियों की जाति का निर्धारण उनके पिता पत्र से होता है। इस सम्बन्ध में आदेश संख्या 13/22/16/02/टीईसी-111-07-2/2024, दिनांक 17.12.2014 में संस्थान भारत के अनुसार पिता पत्र से जाति प्रमाणित किया जाता है। महिला अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि वह अपना पिता पत्र से जारी प्रमाण पत्र ही अपलोड करना सुनिश्चित करें।

क्या करें अभ्यर्थी?

यदि आपने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है या करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जरूरी है कि आप वेबसाइट पर जाकर अपनी शंकाओं का समाधान अवश्य पढ़ें। इससे भविष्य में आवेदन से संबंधित गलतियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed