फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP SI Examination 2021: The examination for UP SI recruitment may start in this month Safalta

UP SI Examination 2021: यूपी SI भर्ती के लिए इसी माह में प्रारंभ हो सकती है परीक्षा, जानें क्या है कट ऑफ रहने के आसार

Sun, 03 Oct 2021 04:55 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 03 Oct 2021 04:55 PM IST
सार

UP SI Examination 2021 :  उत्तर प्रदेश पुलिस में SI के 9534 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा जल्द ही आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन
UP SI Examination 2021: The examination for UP SI recruitment may start in this month Safalta
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान जल्द ही किया जा सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा राज्य में SI के 9534 पदों पर भर्तियां की जानी है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा हुए तीन महीने से अधिक का वक्त हो चुका है। UPPRPB द्वारा की जा रही इस भर्ती के जरिए सब इंस्पेक्टर के 9027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफिसर के 23 पदों को भरा जाना है। यूपी SI की इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पिछली SI भर्ती की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है। इसलिए अगर आप भी इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI Course  की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक हो सकती है परीक्षा 
SI भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह बात सामने आ रही है कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अक्तूबर महीने के आखिर में प्रारंभ हो सकती है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

कितना रह सकता है कट ऑफ स्कोर 
SI भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की लिखित परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ स्कोर 330 से 340, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 320 से 330, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 280 से 290 तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 230 से 240 के बीच रह सकता है।

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा 
इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 4 विषयों से 400 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य हिंदी, बेसिक लॉ/ सामान्य ज्ञान, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग शामिल है। इस परीक्षा में हर सेक्शन से 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को पूरे पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। 

यहां से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी 
अगर आप UP SI, SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed