{"_id":"66c400c098d307973e02b3db","slug":"up-police-exam-2024-up-constable-recruitment-exam-admit-cards-will-be-released-this-evening-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police Exam 2024: आज शाम जारी होंगे यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police Exam 2024: आज शाम जारी होंगे यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
Tue, 20 Aug 2024 08:04 AM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Tue, 20 Aug 2024 08:04 AM IST
सार
UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र आज शाम 5 बजे जारी कर दिए जाएंगे। आवेदनकर्ता आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा की सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Police Constable Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आज 20 अगस्त को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी करेगा। आधिकारिक वेबसाइट की अधिसूचना के अनुसार यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रवेश पत्र आज शाम 5 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले बोर्ड ने परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी थी। अभ्यर्थी के साथ परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके थे।
बता दें कि पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित कराई जाएगी। प्रत्येक परीक्षा दिवस के तीन दिन पहले ही उसके प्रवेश पत्र जारी होंगे। प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तिथि, समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का विवरण लिखा होगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ फोटो पहचान पत्र भी अपने साथ लेकर आना होगा।
दो पालियों में होगी परीक्षा
पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।
एडमिट कार्ड जारी होने पर ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

- सबसे पहले उम्मीदवार परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को खोलें।
- अनुरोधित लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए सभी पृष्ठों का प्रिंटआउट (A4 पेपर पर) ले लें।