फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Exam 2021: Know by which formula the accuracy of typing test of SI, ASI clerk recruitment will be done-safalta

UP Police Exam 2021: जानिए एसआई, एएसआई लिपिक भर्ती के टाइपिंग टेस्ट में किस तरह की भूल मानी जाएगी गलती, किस सूत्र से निकाली जाएगी अभ्यर्थी की एक्यूरेसी

Tue, 28 Dec 2021 11:02 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 28 Dec 2021 11:02 AM IST
सार

यूपीपीआरपीबी ने एसआई (गोपनीय), एएसआई (लिपिक) एवं सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 1,329 पदों पर कराई जाने वाली भर्ती के टाइपिंग टेस्ट से जुड़ी जानकारी साझा कर दी है। भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही टाइपिंग परीक्षा की तारीखों का ऐलान भी किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
UP Police Exam 2021: Know by which formula the accuracy of  typing test of SI, ASI clerk recruitment will be done-safalta
UP Police - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 1329 पदों की उपनिरीक्षक (SI) (गोपनीय) और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) लिपिक व लेखा भर्ती में टाइपिंग टेस्ट को लेकर अहम नोटिस जारी करते हुए टंकण परीक्षा से जुड़े जरूरी नियमों की जानकारी साझा कर दी है। इस नोटिस में टाइपिंग एग्जाम के लिए दिए जाने वाले समय और प्रयोग किए जाने वाले फॉन्ट से जुड़ी सभी आधारभूत जानकारियां दी गई है। इसके अलावा स्पीड और एक्यूरेसी की जांच करने में अपनाए जाने वाले नियमों के बारे में बता दिया गया है। गौरतलब हो कि यूपी पुलिस की इस भर्ती में एसआई, एएसआई की कुल 1329 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है, जिसकी लिखित परीक्षा 4 व 5 दिसंबर 2021 को दो चरणों में पूरी कराई जा चुकी है। भर्ती बोर्ड द्वारा इस एग्जाम की आन्सर-की भी जारी की जा चुकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जारी उत्तरकुंजी में विसंगति होने की दशा में आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जा चुका है। हालांकि यूपीपीबीपीबी के जरिए अभी तक टाइपिंग टेस्ट की तारीखों का निर्धारण नहीं किया गया है। ऐसे में इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी  सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो वो करेंट अफेयर्स की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे FREE UP Police Mock Test - Attempt Now  की मदद ले सकते हैं।  

विज्ञापन

किन भूल को माना जाएगा गलती  

यूपीपीबीपीबी के जरिए 1,329 पदों पर कराई जाने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाने वाला है। इसके लिए भर्ती बोर्ड की ओर से लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एग्जाम के रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद सफल उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस संबंध में अभ्यर्थियों को पहले से ही सूचित कर दिया है। टंकण परीक्षा में किस तरह की भूल करने होने पर उम्मीदवारों की गलती मानी जाएगी। इन नियमों को नीचे दी गई जानकारी के जरिए आसानी से समझा जा सकता है।

विज्ञापन

·         शब्द अथवा आकृति के गायब होने पर। 
·         गलत शब्द अथवा आंकड़ों के न टाइप किए जाने पर। 
·         किसी शब्द या आंकड़े को दिए गए पैराग्राफ में न होने के बावजूद जोड़ देना। 
·         आशुलिपिक परीक्षण में हस्तलिखित जोड़/ सुधार/ सम्मेलन। 

क्या है एक्यूरेसी जांचने का फॉर्मूला  

शुद्धता  = शुद्ध शब्दों की संख्या X 100
             ------------------------------------
              पैराग्राफ के कुल शब्दों की संख्या  

कब तक आ सकती है टाइपिंग टेस्ट की तारीख 

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) व सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर की जाने वाली भर्ती के अंतगर्त कराए जाने वाले टाइपिंग परीक्षण की तारीखों का ऐलान इस माह के अंत तक किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन माध्यम से आपत्ति दर्ज कराने का दिया जा चुका है मौका 

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के जरिए 15 दिसंबर को जारी की गई एक नोटिस में बताया गया है कि रजिस्ट्री, डॉक, ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से की गई आपत्ति पर किसी भी तरह का कोई विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए ऑफ़िशियल लिंक का उपयोग करना होगा। 

कैसे करें परीक्षा की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed