फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Constable Recruitment 2026 Last date tomorrow; apply for 32679 posts

UP Police Constable: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 32679 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, कल बंद हो जाएगी पंजीकरण विंडो

Thu, 29 Jan 2026 06:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 29 Jan 2026 06:19 PM IST
सार

UP Police Constable Recruitment 2026: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32,679 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है, जोकि बेहद करीब है। इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन करने की सलाह दी जाती है। भर्ती से जुड़ा विवरण नीचे पढ़ें...
 

विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2026 Last date tomorrow; apply for 32679 posts
UP Police Constable - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UPPRPB UP Police Constable Last Date: उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहद अहम सूचना है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि कल, यानी 30 जनवरी 2026 है। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में जो अभ्यर्थी अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन


यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसके तहत कुल 32,679 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग यूनिट्स में कांस्टेबल पद भरे जाएंगे। इनमें शामिल हैं-

  • सिविल पुलिस
  • पीएसी (PAC)
  • एसएसएफ (SSF)
  • जेल वार्डर और माउंटेड पुलिस

कौन कर सकता है आवेदन?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो और निर्धारित आयु सीमा को पूरा करते हों। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क से जुड़ी सभी जानकारियां सावधानी से भरनी चाहिए। किसी भी प्रकार की गलत या अधूरी जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क जमा करना अनिवार्य है।

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
  • एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
  • बिना शुल्क भुगतान के आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32,679 पदों पर निकली भर्ती; जारी हुआ नोटिस
 

परीक्षा तिथि को लेकर क्या अपडेट?

फिलहाल यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि परीक्षा से जुड़ा कोई अपडेट मिस न हो।

भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम दिन भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है। इसलिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

कब से कब तक चली आवेदन प्रक्रिया?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी, जो अब अपने अंतिम चरण में है। 30 जनवरी 2026 आवेदन की आखिरी तारीख है। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सर्वर स्लो या तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अंतिम समय का इंतजार न करें।

UP Police Constable 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • 'UP Police Constable Apply Online 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed