फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   up police constable dv pst exam admit card latest updates 

DV/PST Admit Card: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए एडमिट कार्ड जारी

Tue, 26 Nov 2019 11:10 AM IST
Mohit Mudgal जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 26 Nov 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
up police constable dv pst exam admit card latest updates 
यूपी पुलिस - फोटो : डेमो

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कॉन्स्टेबल DV/PST के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पीएसटी परीक्षा के लिए उत्तीर्ण हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि D-01 से D-05 तक के उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा वाले दिन तय समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड के लिए लिंक आगे दी जा रही है।

विज्ञापन


उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पीईटी परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। यूपी पुलिस ने कॉन्स्टेबल के 49,568 पदों पर भर्तियां निकाली थीं। लिखित परीक्षा के परिणाम जारी करने के बाद योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) का शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके लिए आज एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। डीवी और पीएसटी परीक्षा का आयोजन कई चरण में किया जाएगा। अभी पहले चरण की डेट जारी की गई है। डीवी और पीएसटी 28 नवंबर 2019 से शुरू होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE Updates: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, आज इन जगहों पर करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड ने लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए मेरिट लिस्ट के आधार पर 1,23,921 उम्मीदवारों यानी ढाई गुना ज्यादा उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया है। इन भर्तियों में 49,568 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कुल 49,568 पदों में से 31,360 पद नागरिक पुलिस में सिपाही और 18208 पद पीएसी में सिपाही के हैं। उम्मीदवारों की जांच प्रक्रिया जोन स्तर के जिलों लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। 


बोर्ड ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत अब से करीब एक साल पहले 19 नवंबर 2018 को की थी। आवदेन जमा करने की अंतिम तारीख 8 दिसंबर 2018 थी। शुल्क भुगतान के लिए भी उम्मीदवारों को 19 नवंबर 2018 से लेकर 8 दिसंबर 2018 तक का समय दिया गया था। वहीं, यूपीपीआरपीबी ने उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना अक्तूबर 2018 में जारी की थी।

ये भी पढ़ें : 12वीं पास के लिए पुलिस की नौकरी, मात्र 50 रुपये देकर करें आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली गई थी। ये परीक्षा 27 और 28 जनवरी 2019 को चार पालियों में अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद संभावित आंसर-की 2 फरवरी 2019 को जारी की गई। उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 7 फरवरी 2019 तक का मौका दिया गया था। इसके बाद बोर्ड ने आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी 10 फरवरी  2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की थी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed