फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Police Constable 2022: Know how many posts will be filled in UP Police by December 2023-safalta

UP Police Constable 2023 : जुलाई तक यूपी पुलिस विभाग में कितने पद भरे जाएंगे, जानिए कब जारी हो रहा नोटिफिकेशन

Wed, 11 Jan 2023 05:59 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Wed, 11 Jan 2023 05:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए राज्य में लाखों युवा तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इसी महीने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। क्योंकि दिसम्बर 2023 तक यूपी पुलिस विभाग में खाली बचे पदों को भरने का लक्ष्य लिया गया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कर रहे उम्मीदवार सफलता के यूपी पुलिस वीडियो कोर्स की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन
UP Police Constable 2022: Know how many posts will be filled in UP Police by December 2023-safalta
यूपी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लाखों युवा तैयारी कर रहे हैं। इन युवाओं को अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार है। क्योंकि इसके बाद ही आवेदन व भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 2018 में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू की थी। जिसकी चयन प्रक्रिया में 18 महीने का समय लगा था। प्रदेश के लाखों युवा अब 2023 में 35000 से अधिक पदों के लिए जारी होने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। जिसके इसी माह जारी होने की सम्भावना है। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने एक बयान में कहा है कि पुलिस विभाग में 35700 पदों को भरने के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इससे आप समझ सकते हैं कि जल्द ही यूपी पुलिस का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत हो जाएगी। अगर आप भी यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के UP Police Constable Course की सहायता लेकर वर्दी पहनने का सपना पूरा कर सकते हैं।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
यूपी पुलिस कांस्टेबल ईबुक
यूपी पुलिस कांस्टेबल मॉक टेस्ट 
यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 

उत्तर प्रदेश सरकार 2023 दिसम्बर तक इतने पद भरेगी

यूपी पुलिस विभाग में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक साल के अंदर 35700 से अधिक पद भरने का खाका तैयार किया है। बीते वर्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इसका जिक्र किया था। यूपी सरकार जिन 35000 से अधिक यूपी पुलिस के पदों को भरेगी उनमें 26,382 कांस्टेबल, पीएसी कांस्टेबल 8540, रेडियो शाखा में 2430 और जेल वार्डेन के 1582 पद शामिल होंगे। 

विज्ञापन

ये होगी चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस के इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आय़ु 18 से 22 वर्ष के बीच मांगी जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता में 12वीं पास छात्र इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस परीक्षा में सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक माप, शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यताओं की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आएगी। उम्मीदवारों को इसके लिए यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ये दस्तावेज रखें तैयार

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed