UP Police Answer Key 2024: यूपी सिपाही भर्ती की उत्तर कुंजी का इंतजार, जल्द होगी जारी; ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
UP Police Constable Answer Key 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जबकि इससे पहले यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विस्तार
UP Police Constable Answer Key 2024: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का समापन 31 अगस्त को हो गया था। परीक्षा के समापन के बाद से ही एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों को मालूम होना चाहिए कि रिजल्ट की घोषणा से पहले बोर्ड अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करता है, इसके बाद फाइनल उत्तर कुंजी की घोषणा करेगा। बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी जारी करने के बाद ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30, और 31 अगस्त, 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी—पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक. यह परीक्षा राज्य भर के 67 जिलों में स्थित 1,174 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।
कब जारी होगी उत्तरकुंजी?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने को लेकर बोर्ड ने कोई आधिकारित नोटिस जारी नहीं की है। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड द्वारा जल्द दी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
परीक्षा के दौरान, बोर्ड ने उम्मीदवारों के फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की व्यवस्था की थी ताकि कदाचार को रोका जा सके। 23, 24 और 25 अगस्त की परीक्षा तिथियों पर कुल 28.91 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए, जबकि 30 और 31 अगस्त को आयोजित परीक्षाओं में लगभग 19.26 लाख उम्मीदवार शामिल हुए।
उत्तर कुंजी ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाएं।
- कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक खोलें
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- अब उत्तर कुंजी सबमिट करें और जांचें।