UP Police Admit Card 2021: ASI के 1329 पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा की भर्ती के लिए बोर्ड ने जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेशपत्र
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा यूपी-ASI भर्ती की लिखित परीक्षा से पहले फ्री प्रैक्टिस मॉक टेस्ट सीरीज का लिंक भी एक्टिवेट कर दिया गया है। इसके अलावा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से 1329 ASI पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी करने के लिए लिंक आधिकारिक लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। इस लिंक की मदद से आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बताते चलें कि यूपी असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर पुलिस के पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 4 दिसंबर 2021 व 5 दिसंबर 2021 को अलग-अलग प्रश्नपत्रों के साथ दो भिन्न-भिन्न पालियों में सम्पन्न कराए जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक पूरा कराया जाएगा। इस एग्जाम में शामिल होने वाले प्रतियोगी स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए लिंक की मदद से डाउनलोड कर प्रिन्ट कर सकते हैं और अपने परीक्षा केंद्र व एग्जाम डेट से जुड़ी तारीखों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ASI पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, जिनका आवेदन पत्र पूरी तरह से सत्य पाया गया है, अपनी लिखित परीक्षा के पूरे कोर्स का इन अंतिम दिनों में कंप्लीट रीविजन व प्रैक्टिस करना चाहते हैं वे तुरंत सफलता डॉट कॉम के इस FREE UP Police ASI Course- Join Now कोर्स को बस एक क्लिक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं।
परीक्षा से पहले जारी की प्रैक्टिस मॉक टेस्ट सीरीज
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित किए जाने से पहले एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से पहले फ्री प्रैक्टिस मॉक टेस्ट सीरीज का लिंक भी एक्टिवेट कर दिया गया है। इसकी मदद से कैंडिडेट्स ऑनलाइन मोड में परीक्षा देने का निशुल्क अभ्यास कर सकते है।
इक्यू पर्सेंटाइल पद्धति से होगा मूल्यांकन
कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन विभिन्न चरणों के भिन्न-भिन्न पालियों में सम्पन्न कराई जाती हैं। जिसके लिए कई अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए जाते हैं। इन प्रश्नपत्रों में कुछ आसान और कुछ कठिन सवाल शामिल होते हैं। ऐसे में भर्ती बोर्ड सभी उम्मीदवारों का समान रूप से मूल्यांकन करने के लिए प्रसामान्यीकरण प्रक्रिया का प्रयोग करता है। इस प्रॉसेस को लागू करने के बाद एग्जाम में बैठने वाले छात्रों को वास्तविक अंकों के साथ-साथ पर्सेंटाइल अंक भी हासिल होते हैं, जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। यह पर्सेंटाइल अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तय होता है लेकिन इक्यू पर्सेंटाइल पद्धति के प्रयोग में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंक महत्वपूर्ण नहीं होते हैं, बल्कि उनकी रैंक महत्वपूर्ण होती है।
डाउनलोड करें सफलता ऐप पाए फ्री मॉक टेस्ट का लाभ
अगर आप भी अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे छात्र सफलता के इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।