फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP PET Notification Out at upsssc.gov.in know how to download it here sarkari naukri

UP PET Notification Out: उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें सभी डिटेल

Tue, 28 Jun 2022 04:04 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 28 Jun 2022 04:04 PM IST
सार

इस अधिसूचना में पीईटी परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
UP PET Notification Out at upsssc.gov.in know how to download it here sarkari naukri
UPSSSC PET 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UP PET 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने राज्य में आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (UPPET), 2022 के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों को इस साल प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा, 2022 में शामिल होने की इच्छा है, वे इस नोटिफिकेशन को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस अधिसूचना में पीईटी परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

UP PET 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
जो भी उम्मीदवार प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर कर जमा कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित होंगे। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत मंगलवार 28 जून, 2022 से हो गई है। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP PET 2022: प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करने के प्रारम्भ होने की तिथि - 28-06-2022 
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि- 27-07-2022 
  • आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि- 03-08-2022
विज्ञापन

UP PET 2022: शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में कम से कम 10वीं पास या इसके समकक्ष की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही सामान्य और ओबीसी वर्ग को 185 रुपये, एससी और एसटी वर्ग को 95 रुपये और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 

UP PET 2022: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Notifications/Advertisements के सेक्शन में जाएं।
  • अब प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा का नोटिस दिखाई देगा।
  • यहां Apply Now के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
     

नोटिफिकेशन को डायरेक्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- UPPET Official Notification

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed