फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP NHM Recruitment 2021: Community Health Officer is being recruited in UP, did you get information-safalta

UP NHM Recruitment 2021: यूपी में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की हो रही भर्ती, क्या आपको मिली जानकारी

Thu, 05 Aug 2021 09:40 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 05 Aug 2021 09:40 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 797 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आपने नर्सिंग में डिग्री या डिप्लोमा किया है तो आप 17 अगस्त 2021 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

विज्ञापन
UP NHM Recruitment 2021: Community Health Officer is being recruited in UP, did you get information-safalta
NHM Recruitment - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 797 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्ती नेशनल हेल्थ मिशन की तरफ से नर्सिंग का डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त कर चुके युवाओं के लिए निकाली गई है। इसकी आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अगर आपने नर्सिंग में डिग्री या डिप्लोमा किया है तो आप 17 अगस्त 2021 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। सीएचओ के इन पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन यूपी एनएचएम द्वारा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। हालांकि एनएचएम ने इस भर्ती की परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इन कोर्सेस को खास आपकी सहायता के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में बिल्कुल फ्री में चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास नर्सिंग में बीएससी की डिग्री या जीएनएम का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट्स का इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी अनिवार्य है। सीएचओ के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क इन पदों पर आवेदन करने वाले किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। सभी कैटेगरी के लिए आवेदन निशुल्क रखे गए हैं।
कैसे करें आवेदन कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां उन्हें सीएचओ भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा। आप नोटिफिकेशन में जरूरी दस्तावेज और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

अगर आप UPSSSC PET, SSC GD, यूपी SI समेत किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, मॉक टेस्ट जैसे अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed