फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP LT Grade Answer Key 2026 Released: Check Subject-wise Answers, Objection Deadline February 3

UPPSC LT Grade Answer Key: सही जवाब पर मिलेंगे दो अंक, गलत पर 0.33 का दंड; जानें यूपी एलटी ग्रेड की अंकन योजना

Thu, 29 Jan 2026 07:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 29 Jan 2026 07:11 PM IST
सार

UPPSC LT Grade Answer Key OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इसकी मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए अंकन योजना की जानकारी होना जरूरी है।
 

विज्ञापन
UP LT Grade Answer Key 2026 Released: Check Subject-wise Answers, Objection Deadline February 3
Answer Key - फोटो : Freepik

विस्तार

UPPSC LT Grade Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपने उत्तरों का मिलान कर प्रारंभिक स्कोर का आकलन कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPPSC LT Grade Marking Scheme: ऐसे करें संभावित अंकों का अनुमान

प्रोविजनल आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। वहीं, गलत जवाब देने पर 0.33 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। एलटी ग्रेड परीक्षा के लिए तय अंक प्रणाली के अनुसार-

कुल अंक = (सही उत्तर × 2) – (गलत उत्तर × 0.33)

इस अनुमान से उम्मीदवार यह समझ सकते हैं कि वे चयन प्रक्रिया में किस स्थिति में खड़े हैं।

यह भी पढ़ें: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड भर्ती का रिजल्ट जारी, प्रारंभिक परीक्षा में इतने अभ्यर्थी सफल; देखें पीडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन की परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

यह आंसर की उन सभी अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई है, जिन्होंने 6, 7 और 21 दिसंबर 2025 तथा 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 को आयोजित एलटी ग्रेड (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) परीक्षा दी थी। उत्तर कुंजी यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में कुल 7,466 सहायक अध्यापक पदों पर नियुक्ति की जानी है।

विज्ञापन

इन विषयों की आंसर की उपलब्ध

आयोग ने विषयवार प्रोविजनल आंसर की जारी की है। इसमें अंग्रेजी, जीवविज्ञान सहित अन्य विषयों की उत्तर कुंजी शामिल है। उम्मीदवार अपने संबंधित विषय की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आंसर की देखने के लिए किसी भी प्रकार के लॉगिन की आवश्यकता नहीं है।

3 फरवरी तक दे सकते हैं चुनौती

आयोग ने उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही इसे चुनौती देने की सुविधा भी शुरू की है। यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर की में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति है, तो यूपी पीएससी ने इसके लिए अवसर प्रदान किया है। उम्मीदवार 3 फरवरी 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 

आपत्ति दर्ज करते समय अभ्यर्थियों को प्रश्न संख्या, विज्ञापन संख्या, सही उत्तर का विवरण और उसके समर्थन में प्रमाण या संदर्भ देना अनिवार्य होगा। आयोग ने यह भी साफ किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार यूपी पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक के माध्यम से विषयवार आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

आगे क्या होगा

आपत्तियों की जांच के बाद आयोग फाइनल आंसर की जारी करेगा। उसी के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की सभी अपडेट्स के लिए यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed