UP Lekhpal 2025: यूपी लेखपाल के 7994 पदों पर आज से करें पंजीकरण, अच्छे से समझ लें आवेदन प्रक्रिया
UP Lekhpal Vacancy: यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से लेखपाल के 7994 पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया आज, 29 दिसंबर से शुरू की जा रही है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों का ओटीआर करना आवश्यक है। आवेदन करने की प्रक्रिया ओटीआर समेत बताई गई है, साथ ही संशोधित आरक्षण की जानकारी भी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC Lekhpal 2025 Registration: उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,994 पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज शुरू हो गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। साथ ही यह भी जान लेना आवश्यक है कि उम्मीदवारों का चयन PET-2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र और इच्छुक हैं, उन्हें पूरी प्रक्रिया अच्छे से समझ लेना जरूरी है, ताकि फॉर्म भरते समय किसी तरह की गलती न हो।
यूपी लेखपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक चलेगा। पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में भाग लेने के लिए यूपी पीईटी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
- आवेदन शुरू: 29 दिसंबर, 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी, 2026
- योग्यता: इंटरमीडिएट (12वीं) या उसके समकक्ष
- आयु सीमा: 18-40 वर्ष
- विशेष लाभ: न्यूनतम 2 साल की मिलिट्री सेवा, NCC ‘B’ सर्टिफिकेट धारकों को एक्स्ट्रा वेटेज
- विस्तृत अधिसूचना: यहां देखें...
आवेदन से पहले जरूरी बातें
- उम्मीदवार का UPSSSC पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा होना चाहिए।
- सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सही होनी चाहिए।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन फॉर्मेट में तैयार रखें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
UP Lekhpal 2025: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- सबसे पहले उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in खोलें।
स्टेप 2: भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें
- होमपेज पर “Lekhpal Recruitment 2025” या “Apply Online” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: OTR के जरिए लॉगिन करें
- अब अपने ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करें। जिन उम्मीदवारों ने पहले से ओटीआर किया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है।
स्टेप 4: आवेदन फॉर्म भरें
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, श्रेणी (कैटेगरी), पता और संपर्क विवरण भरना होगा। पहले से ओटीआर में भरी गई जानकारी अपने आप दिखाई देगी।
स्टेप 5: दस्तावेज अपलोड करें
- अब निर्धारित फॉर्मेट और साइज में दस्तावेज अपलोड करें, जैसे-
- फोटो
- हस्ताक्षर
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
स्टेप 6: आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- जानकारी भरने के बाद ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क जमा करें।
स्टेप 7: फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट लें
- सभी जानकारी चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें: यूपी लेखपाल भर्ती से जुड़ी 10 खास बातें
पदों की संख्या में हुआ संशोधन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण में बदलाव किया है। 16 दिसंबर को जारी विज्ञापन में ओबीसी के लिए 1,441 पद तय किए गए थे, जिसमें संशोधन होने के बाद अब 2,158 पद ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ ही SC और ST के लिए पदों की संख्या बढ़ गई।
UP Lekhpal Vacancy 2025: संशोधित आरक्षण के बाद कितनी है वेकेंसी?
संशोधित यूपी लेखपाल भर्ती में जनरल कैटेगरी के लिए पदों की संख्या कम कर दी गई है, जबकि पिछड़े वर्गों के लिए सीटें बढ़ा दी गई हैं। संशोधित पदों का वितरण इस प्रकार है-
- जनरल: 3,205 पद (905 की कमी)
- अनुसूचित जाति (SC): 1,679 पद (253 की बढ़ोतरी)
- अनुसूचित जनजाति (ST): 160 पद (10 की बढ़ोतरी)
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 2,158 पद (717 की बढ़ोतरी)
- EWS: 792 पद (कोई बदलाव नहीं)
- आधिकारिक अधिसूचना देखें...
यह भी पढ़ें: यूपी लेखपाल का क्या है सिलेबस, कौन‑कौन से टॉपिक्स हैं शामिल? देखें पूरी लिस्ट
UP Lekhpal Selection Process: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। केवल वही लोग योग्य होंगे जिन्होंने PET-2025 में भाग लिया है और आयोग से स्कोरकार्ड प्राप्त किया है। शून्य या नेगेटिव मार्क्स वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टिंग से बाहर कर दिया जाएगा।
इसके बाद दो घंटे की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 मल्टीपल-चॉइस प्रश्न होंगे, जिसमें भारतीय इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी, उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे।