फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Lekhpal Vacancy 2025: Complete Syllabus and Topic-Wise List You Must Know

UP Lekhpal Vacancy 2025: यूपी लेखपाल का क्या है सिलेबस? जानें कौन‑कौन से टॉपिक्स हैं शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 17 Dec 2025 05:48 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 17 Dec 2025 05:48 PM IST
सार

UP Lekhpal Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2025 में लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज व विकास जैसे मुख्य टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो पूरा टॉपिक‑वाइज सिलेबस देख सकते हैं।

विज्ञापन
UP Lekhpal Vacancy 2025: Complete Syllabus and Topic-Wise List You Must Know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UP Lekhpal 2025 Syllabus: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 2025 में लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 7,994 पद उपलब्ध हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। इच्छुक उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं, और आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


UPSSSC लेखपाल परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सबसे अहम सवाल है - परीक्षा का सिलेबस क्या है और किन-किन टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भर्ती में मुख्य रूप से सामान्य हिंदी, सामान्य गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास के टॉपिक्स शामिल हैं। इस आर्टिकल में हम आपको हर विषय का टॉपिक‑वाइज विवरण देंगे ताकि आप तैयारी को सही से शुरू कर सकें।

विज्ञापन

भाग-1 : सामान्य अध्ययन

क्रम विषय का नाम प्रमुख टॉपिक्स
1 भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक इतिहास; स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीयता का उदय, स्वतंत्रता प्राप्ति
2 भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान संवैधानिक विकास, संविधान, शासन प्रणाली, पंचायती राज, स्थानीय स्वशासन, लोक नीति, सामुदायिक विकास
3 भारत एवं विश्व का भूगोल भारत का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल; कृषि, जनसंख्या, नगरीकरण, स्मार्ट सिटी/विलेज; विश्व भूगोल
4 भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास आर्थिक नियोजन, नीति आयोग, SDGs, बजट, वित्तीय प्रणाली, कृषि-उद्योग-व्यापार, भूमि सुधार, वैश्वीकरण, आधारभूत संरचना
5 ग्राम्य समाज एवं विकास ग्रामीण विकास, योजनाएं, प्रबंधन, ग्रामीण स्वास्थ्य, सामाजिक विकास, भूमि सुधार
6 समसामयिक घटनाएं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की हाल की घटनाएं
7 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी S&T नीति, अंतरिक्ष, रक्षा, ऊर्जा, नैनो, जैव-प्रौद्योगिकी, IPR, डिजिटल अधिकार
8 पर्यावरण, पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन जैव विविधता, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, NDMA, SDMA, NDRF, SDRF
9 डाटा इंटरप्रिटेशन (DI) आंकड़ों का विश्लेषण, ग्राफ, चार्ट, डायग्राम
10 सामान्य हिन्दी व्याकरण, शब्द ज्ञान, वाक्य रचना, पत्र लेखन, कार्यालयी प्रारूप, मुहावरे-लोकोक्तियां

भाग-2 : कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

विषय प्रमुख टॉपिक्स
कम्प्यूटर एवं आईटी कम्प्यूटर इतिहास, हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, इनपुट-आउटपुट
इंटरनेट एवं नेटवर्किंग इंटरनेट, WWW, IP एड्रेस, ई-मेल
ऑफिस एप्लीकेशन MS Word, MS Excel
डिजिटल तकनीक ई-गवर्नेंस, सोशल नेटवर्किंग, डिजिटल भुगतान
आधुनिक तकनीक AI, Machine Learning, Deep Learning, Big Data, IoT
साइबर सुरक्षा भविष्य के कौशल, साइबर सिक्योरिटी
भारत की उपलब्धियां आईटी एवं डिजिटल क्षेत्र में भारत की प्रगति


भाग-3 : उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी

विषय प्रमुख टॉपिक्स
इतिहास व संस्कृति इतिहास, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य
समाज व पर्यटन लोक परंपराएं, भाषाएं, विरासत, पर्यटन
भूगोल व पर्यावरण जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, प्राकृतिक संसाधन
अर्थव्यवस्था कृषि, उद्योग, व्यवसाय, रोजगार
प्रशासन राजव्यवस्था, प्रशासनिक संरचना
समसामयिक उत्तर प्रदेश की वर्तमान घटनाएं व उपलब्धियां
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed