UP Lekhpal Recruitment 2021 : लेखपाल भर्ती में होना चाहते हैं शामिल तो इन सर्टिफिकेट्स को रखें तैयार, वरना आवेदन से वंचित हो सकते हैं आप
UP Lekhpal Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC द्वारा नवंबर में परीक्षा आयोजित की जानी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती को लेकर युवा काफी उत्सुक हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज्य में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्तियां की जानी हैं और इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा होगा। UPSSSC ने इस भर्ती के नोटिफिकेशन के संबंध में कोई जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा नंवबर में होगी। हालांकि इस भर्ती में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा, जो 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में उतीर्ण होंगे। अगर आप लेखपाल भर्ती में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स की सहायता ले सकते हैं।
आवेदन करने के लिए इन सर्टिफिकेट्स की पड़ेगी जरूरत :
इस भर्ती में शामिल होने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स की जानकारी तो नोटिफिकेशन के बाद ही सामने आ पाएगी।लेकिन, अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए इन डाक्यूमेंट्स को तैयार रखना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर वो बिना विलंब किए इन्हें जमा जर सकें। डाक्यूमेंट्स की इस लिस्ट को पिछली भर्तियों की जरूरत के हिसाब से तैयार किया गया है।
बारहवीं का सर्टिफिकेट : लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के रूप में बारहवीं पास होने का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को यह सर्टिफिकेट तैयार रखना चाहिए।
CCC सर्टिफिकेट: लेखपाल भर्ती के लिए CCC (कोर्स ऑन कंप्यूटर कांसेप्ट) सर्टिफिकेट की भी आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस सर्टिफिकेट को अपने पास तैयार रखना चाहिए।
जाती प्रमाण पत्र : इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट का भी लाभ मिलेगा। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित जाती का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्स में क्या है खास :
लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सफलता द्वारा एक स्पेशल UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स चलाया जा रहा है। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको 120 घंटे से भी ज्यादा की लाईव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाऊनलोड करने योग्य स्टडी मैटेरियल्स के साथ 20 घंटे का लाइव मॉक टेस्ट डिस्कशन, प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा क्रैक करने की रणनीति, वीकली टेस्ट जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस कोर्स से आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री करेंट अफेयर्स, मॉक-टेस्ट और ई-बुक्स का भी लाभ उठा सकते हैं।