फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Lekhpal Recruitment 2021 syllabus online application to start Safalta

UP Lekhpal Recruitment 2021: राजस्व लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा का सिलेबस हो चुका है जारी, जानिए कब से शुरू होने वाली है आवेदन प्रक्रिया

Sun, 12 Dec 2021 11:12 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 12 Dec 2021 11:12 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 7,882 राजस्व लेखपाल के पदों पर होने वाली भर्ती के मेंस एग्जाम का सिलेबस जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी इस भर्ती के संबंध में जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। 

विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021 syllabus online application to start Safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य में 7,882 राजस्व लेखपाल के पदों पर निकाली जाने वाली भर्ती की मेंस परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार, राजस्व लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा में सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, गणित और ग्राम्य समाज एवं विकास विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे यानि इस एग्जाम में कुल 100 सवाल आएंगे। प्रश्नपत्र में पूछे गए प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा। इस एग्जाम के लिए प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2021 में शामिल हुए कैंडिडेट्स को आवेदन करने का ही मौका दिया जाएगा। हालांकि पीईटी में कितना स्कोर हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल की मुख्य परीक्षा में आवेदन करने का मौका मिलेगा इस संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा। इस बारे में किसी भी तरह की लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्व लेखपाल भर्ती की मेंस परीक्षा की पक्की तैयारी करने के लिए तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। 

विज्ञापन

लिखित परीक्षा में लागू होगी  इतने अंकों की निगेटिव मार्किंग 

राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मेंस परीक्षा में एक चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग लागू की गई है। यानि पेपर में पूछे जाने वाले सवालों का सही जवाब देने पर अभ्यर्थियों को एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंकों की कटौती की जाएगी। 

विज्ञापन

कब से मांगे जा सकते हैं आवेदन 

यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से लेखपाल भर्ती की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 7,882 पदों पर होने वाली इस भर्ती की मुख्य परीक्षा का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 20 दिसंबर तक जारी किया जा सकता है। इसके बाद भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कितने लाख अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन  

यूपीएसएसएससी की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में लगभग 24 लाख प्रतियोगी उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से करीब 17 से 18 लाख अभ्यर्थियों को ही इस एग्जाम में बैठने का मौका मिल पाया था। इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद से कई लोगों का यह भी मानना है कि आयोग राजस्व लेखपाल पदों की    भर्ती में न्यूनतम 70 से 75 पर्सेंटाइल अंक हासिल करने वाले प्रतियोगी  उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में दावेदारी करने का मौका दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो एक अनुमान के मुताबिक पीईटी में शामिल हुए 17 लाख अभ्यर्थियों में से केवल 3 से 4 लाख उम्मीदवारों को ही लेखपाल भर्ती में आवेदन करने का मौका मिल पाएगा। हालांकि इस संबंध में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।    

सफलता के साथ करें तैयारी 

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे ढेरों कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता इन दिनों लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई खास बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है जिनसे आप सफलता ऐप  के द्वारा भी जुड़ सकते हैं तो देर किस बात की अभी अपने फोन में डाउनलोड करें  सफलता ऐप  और अपनी सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी शुरू कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed