UP Lekhpal Recruitment 2021: इन नए नियमों के साथ आयोजित की जाएगी लेखपाल की परीक्षा, क्या आपको है इसकी जानकारी
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के खाली पड़े हजारों पदों को भरने के लिए नवंबर महीने में भर्ती की शुरुआत होगी। ऐसे में इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार कर लेने चाहिए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जल्द ही 7,882 राजस्व लेखपाल (UP Lekhpal) के पदों पर भर्ती होने वाली है। इस भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से रास्ता भी साफ कर दिया गया है। इस बारे में आयोग ने अपने प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम की सूची में भी जानकारी दे दी गई है। इस बार लेखपाल भर्ती में कुछ नए नियमों को अपनाया जाएगा जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को जरूर होनी चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल में आपको उन्हीं नए नियमों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप भी पीईटी, लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप बेहतर तैयारी के लिए सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।
ये हैं लेखपाल भर्ती में लागू होने वाले नए नियम:
आपको बता दें कि नवंबर महीने में होने वाली लेखपाल भर्ती प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर आयोजित की जाएगी जिसका एग्जाम 20 अगस्त को होना तय है ऐसे में यह परीक्षा और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इसके अलावा राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली इस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को छूट देने के लिए आर्थिक पिछड़े वर्ग के आधार पर छूट दिए जाने का प्रावधान भी लागू किया जा सकता है जो पिछली भर्ती में शामिल नहीं था। साथ ही इसमें आवेदन करने वाले युवाओं के पास CCC परीक्षा में सफल होने का प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
कैसे करें फ्री में अपनी तैयारी:
आपको बता दें कि अगर आप अपनी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए। आप सफलता ऐप के जरिए इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।