UP Lekhpal Recruitment 2021: लेखपाल भर्ती में इस फॉर्मूले पर मिल सकता है आरक्षण, इसका लाभ उठाने के लिए तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज
UP Lekhpal Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए नवंबर महीने में परीक्षा आयोजित की जानी है। UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जानी है। गौरतलब है कि राज्य में लेखपाल के पदों पर भर्तियों का आयोजन अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाना है और UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए नवंबर माह में परीक्षा होगी। राज्य में लेखपाल के पदों पर यह भर्तियां काफी साल बाद निकलने वाली हैं, इसलिए इसे लेकर राज्य के युवा काफी उत्सुक हैं। हालांकि इस भर्ती में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा, जो UPSSSC द्वारा 24 अगस्त को आयोजित की गई PET में सफलता हासिल करेंगे। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब आप लेखपाल भर्ती में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
किस फॉर्मूले पर मिल सकता है आरक्षण :
लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली इस भर्ती में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के आरक्षण के नियमों के अनुसार इसका लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि राज्य के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) को 21 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 02 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाता है।
बनवा ले ये डॉक्यूमेंट्स :
उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उपरोक्त आधार पर आरक्षण का लाभ दिया जा सकता है। हालांकि अभ्यर्थियों को इसका लाभ उठाने के लिए सही कागजात प्रस्तुत करने होंगे। OBC, SC, ST और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ उठाने के लिए संबंधित श्रेणी का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना होगा। अभ्यर्थी इन सभी को अभी से ही बनवा लें, क्योकि आगे इसकी जरूरत होने पर अभ्यर्थियों को ये प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे और इनके नहीं होने पर अभ्यर्थी आरक्षण का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करें यहां :
अगर आप NDA & NA, यूपी लेखपाल, यूपी SI, SSC GD या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।