फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Lekhpal 2022: New recruitment will come soon, know who will be able to apply and what will happen-safalta

UP Lekhpal 2022 : नई भर्ती जल्द, जानें कौन कर सकेंगे आवेदन और रिक्तियों की संख्या का क्या होगा गणित

Fri, 04 Nov 2022 12:57 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 12:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल की नई भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में लेखपाल भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन
UP Lekhpal 2022: New recruitment will come soon, know who will be able to apply and what will happen-safalta
लेखपाल भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में जल्द ही लेखपाल की नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लेखपाल की भर्ती काफी लोकप्रिय है और इसका आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC जल्द ही राज्य में लेखपाल की नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। वहीं इसी साल की शुरुआत में राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर निकली भर्ती के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इनसे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी लेखपाल की नई भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो आप इसकी कम्प्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास UPSSSC Lekhpal Batch 2022 : Join Now की सहायता ले सकते हैं और इसमें आप अपनी सफलता पक्की कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
यूपीएसएसएससी लेखपाल ई बुक्स 
यूपी लेखपाल मॉक टेस्ट 
यूपी लेखपाल सिलेबस 

कौन कर सकेंगे आवेदन :

UPSSSC द्वारा आयोजित की गई लेखपाल की पिछली भर्ती को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल की अगली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य किया जा सकता है। गौरतलब है कि PET 2021 का सर्टिफिकेट 27 अक्तूबर 2022 तक ही वैलिड था। साथ ही इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच तय की जा सकती है और उनका 12वीं पास होना अनिवार्य किया जा सकता है। हालांकि जरूरी योग्यताओं से संबंधित पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
विज्ञापन

रिक्तियों की संख्या का क्या होगा गणित :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इस बार लेखपाल भर्ती के जरिए तकरीबन 4500 से 5000 पदों पर भर्ती कर सकती है। राज्य में लेखपाल के पदों पर होने वाली भर्ती में किस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए कितनी सीटें होंगी, इसकी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि राज्य के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) को 21 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 02 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल भर्ती में भी सीटें इसी हिसाब से आरक्षित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, SSC GD, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed