फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Lekhpal 2022: 50 percent questions will come in the recruitment of Lekhpal from general knowledge and village society and development-safalta

UP Lekhpal 2022 : सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास विषय से लेखपाल भर्ती में आएंगे 50 प्रतिशत प्रश्न, इन टॉपिक्स को कवर कर अपनी तैयारी को कर सकते हैं मजबूत

Mon, 24 Jan 2022 09:14 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 24 Jan 2022 09:14 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 28 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती में PET में हिस्सा लेने वाले बारहवीं पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
UP Lekhpal 2022: 50 percent questions will come in the recruitment of Lekhpal from general knowledge and village society and development-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त आवेदन प्रक्रिया चल रही है और इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए 28 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। लेखपाल के 8085 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती में PET में हिस्सा लेने वाले बारहवीं पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book -  Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास विषय है महत्वपूर्ण :

इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 50 प्रतिशत प्रश्न सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास विषय से पूछा जाएगा। गौरतलब है की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास टॉपिक्स से 25-25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। राज्य में इससे पहले होने वाली लेखपाल भर्ती में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 80 नंबर की लिखित परीक्षा और 20 नंबर के इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता था, लेकिन अब लेखपाल भर्ती से इंटरव्यू को खत्म कर दिया गया है और अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:        
लेखपाल सैलरी- देखें        
लेखपाल  सिलेबस: पढ़ें        
लेखपाल एलिजिबिलिटी: पढ़ें         
लेखपाल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें        
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों विषयों की पूरी तैयारी के लिए कवर कर ले ये टॉपिक्स :

इस परीक्षा के लिए जारी किए गए सिलेबस के मुताबिक सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, भारतीय राजव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि, ग्राम समाज एवं विकास सेक्शन में ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में, ग्राम्य विकास कार्यक्रम, ग्राम्य विकास योजनाएं एवं प्रबन्धन, ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम्य विकास और भूमि सुधार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था तथा केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से सम्बन्धित योजनाएं जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को इन दोनों विषयों के अंतर्गत आने वाले इन टॉपिक्स को कवर कर लेना चाहिए। इससे अभ्यर्थियों के परीक्षा में 50 फीसदी अंक पक्के हो जाएंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed