फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Lekhpal 2021: Notification has not yet been issued for the recruitment of Lekhpal, it is difficult to get the exam conducted in this month-safalta

UP Lekhpal 2021: लेखपाल भर्ती के लिए अभी तक नहीं जारी हुए है नोटिफिकेशन, इस महीने में परीक्षा करवाना है मुश्किल

Mon, 08 Nov 2021 06:56 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 08 Nov 2021 06:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में हिस्सा लेना अनिवार्य है।

विज्ञापन
UP Lekhpal 2021: Notification has not yet been issued for the recruitment of Lekhpal, it is difficult to get the exam conducted in this month-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर राज्य के युवा बेहद उत्सुक हैं और बेसब्री से इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में लेखपाल के पदों पर इतनी बड़ी संख्या में भर्ती काफी सालों के बाद निकली है। हालांकि, इस भर्ती में उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जो 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं। PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को इस भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा, इसकी जानकारी अभी तक तो नहीं दी गई है। लेकिन, यह उम्मीद लगाई जा रही है कि PET में 75 परसेंटाइल के आस पास स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने का मौका मिल सकता है। अगर आप भी लेखपाल भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

इस महीने में परीक्षा करवाना है मुश्किल : 

UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक राज्य में होने वाली लेखपाल की इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में ही होनी है। हालांकि, अभी तक इस भर्ती के लिए ना तो नोटिफिकेशन जारी हुआ है और ना ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। ऐसे में यह परीक्षा इस महीने में होगी, इसकी उम्मीद बेहद ही कम है। अगर आयोग को यह परीक्षा इसी महीने में आयोजित करनी है तो उसे जल्द से जल्द सभी प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा। UPSSSC ने इस संबंध में अभी तक कोई नया नोटिस नहीं जारी किया है, इसलिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर पूछे जा सकते हैं प्रश्न :

लेखपाल भर्ती में किस पैटर्न पर और किस सिलेबस के हिसाब से प्रश्न पूछे जाएंगे , इसकी पूरी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि, पुराने एग्जाम पैटर्न के आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि लेखपाल की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों से पिछली लेखपाल परीक्षाओं के तर्ज पर सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास जैसे टॉपिक्स से 25-25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप UP SI, SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed