फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Lekhpal 2021: Is there going to be a big reshuffle in the selection process of Lekhpal recruitment to be held in November, know full details-safalta

UP Lekhpal 2021: क्या नवंबर में आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया में होने वाला है ये बड़ा फेरबदल, जानिए पूरी जानकारी

Wed, 04 Aug 2021 12:47 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 04 Aug 2021 12:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के लाखों प्रतियोगी अभ्यर्थियों को लंबे समय से लेखपाल भर्ती का इंतजार है। अनुमान है कि 20 अगस्त को PET के बाद लेखपाल भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
UP Lekhpal 2021: Is there going to be a big reshuffle in the selection process of Lekhpal recruitment to be held in November, know full details-safalta
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी उम्मीदवार काफी समय से लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे थे जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आगामी प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम के संबंध में एक आधिकारिक सूचना जारी की थी जिसमें यह साफ कर दिया गया था कि नवंबर महीने में राजस्व लेखपाल के लगभग 7,882 पदों पर होने वाली भर्ती का आयोजन किया जाएगा जिसका चयन आयोग द्वारा लागू प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा के आधार ओर किया जाएगा। ऐसे में इन दिनों इस भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे प्रतियोगी छात्रों के मन में भर्ती की चयन प्रक्रिया को लेकर एक सवाल भी देखा जा रहा है जिसके बारे में आज हम इस आर्टिकल में विस्तार से पूरी जानकारी साझा करेंगे लेकिन उससे पहले  यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या जल्द ही आपको किसी कॉम्पटेटीव एग्जाम में शामिल होना है तो ऐसे सभी अभ्यर्थी अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इस फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां प्रतियोगी स्टूडेंट्स की परीक्षा की पक्की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कराया जा रहा है। 

विज्ञापन

ऐसे समझें की चयन प्रक्रिया से जुड़े सवाल कन्फ्यूजन के बारे में:

इन दिनों जल्द ही आने वाली लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों के बीच संशय एक सवाल को लेकर संशय बना हुआ है। आपको बता दें कि साल 2015 में हुई लगभग 13,200 पदों पर राजस्व और चकबंदी लेखपाल की भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर हुआ था जिसमें 80 नंबर की वैकल्पिक लिखित परीक्षा व 20 अंकों का इंटरव्यू चयन का आधार बनाया गया था लेकिन क्या साल 2021 में होने वाली राजस्व लेखपाल भर्ती में भी साक्षात्कार लागू होगा यह एक बड़ा प्रश्न अभ्यर्थियों के बीच बना है। ऐसे में इस बात को लेकर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आयोग द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा लागू किए जाने के बाद अब इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त भी की जा सकती है हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस बारे में और अधिक स्पष्टता राजस्व लेखपाल भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थियों के साथ साझा कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

कितना महत्वपूर्ण है पीईटी:

अगर आप भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली हजारों भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं तो आपको बता दें कि पीईटी पास करने वाले उम्मीदवारों को ही आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली इस लेखपाल भर्ती में शामिल किया जाना है ऐसे में इस परीक्षा का महत्व और भी बढ़ जाता है इसीलिए अगर आप अपनी पीईटी परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं  तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही  Safalta App  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed