फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Homeguard Recruitment 2021: How many posts are currently vacant in UP Home Guard and how many posts can be recruited, know here-safalta

UP Homeguard Recruitment 2021: यूपी होमगार्ड में इस वक्त खाली हैं कितने पद और कितने पदों पर निकल सकती है भर्ती, जानें यहाँ

Thu, 09 Sep 2021 09:57 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 09 Sep 2021 09:57 AM IST
सार

यूपी में होमगार्ड जवानों के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इन पदों से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
UP Homeguard Recruitment 2021: How many posts are currently vacant in UP Home Guard and how many posts can be recruited, know here-safalta
home guard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थी काफी समय से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी होने से अभ्यर्थियों के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी है। गौरतलब है कि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में होमगार्ड जवानों के खाली पड़े हजारों पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड जवानों की इस भर्ती में पदों की संख्या 19,000 से 30,000 के बीच हो सकती है और इसके लिए इसी माह में नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और इसके लिए बेहतर किताबों की खोज में हैं, तो आप सफलता के Homeguard FREE EBooks- Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

होमगार्ड विभाग में इस वक्त खाली हैं इतने पद :

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में इस वक्त कुल 1,18,348 स्वीकृत पद हैं। लेकिन, वर्तमान में लगभग 86,000 होमगार्ड जवान ही कार्यरत हैं। इसके साथ ही हर वर्ष 3 से 4 हजार कर्मी रिटायर भी हो जाते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस वक्त राज्य के होमगार्ड विभाग में 30,000 से अधिक पद खाली हैं और खाली पड़े पदों की संख्या में निरंतर वृद्धि भी हो रही है।

विज्ञापन

कितने पदों पर निकल सकती है भर्ती :

खाली पदों की संख्या के आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि होमगार्ड विभाग 19,000 से 30,000 पदों पर भर्तियां कर सकता है। हालांकि पदों की संख्या को लेकर वास्तविक स्थिति का पता नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ सकती है। इस भर्ती के लिए मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली है। इन पदों के खाली होने की वजह से राज्य में कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राज्य सरकार इन पदों पर जल्द से जल्द बहाली करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है और आप इसके लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UP SI, SSC GD, यूपी लेखपाल  समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed