फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Homeguard Recruitment 2021: 10th pass or 12th pass, know the qualification required to apply for UP Home Guard Recruitment, safalta

UP Homeguard Recruitment 2021: 10वीं पास या 12वीं पास, जानें यूपी होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए किस योग्यता की पड़ सकती है जरूरत

Sat, 04 Sep 2021 02:23 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 04 Sep 2021 02:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड के 19,000 से 30,000 पदों पर भर्ती निकल सकती है।

विज्ञापन
UP Homeguard Recruitment 2021: 10th pass or 12th pass, know the qualification required to apply for UP Home Guard Recruitment, safalta
UP Homeguard Recruitment 2021 - फोटो : Safalta.com

विस्तार

उत्तर प्रदेश में युवा होमगार्ड भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी होने से वे काफी निराश हैं। गौरतलब है कि राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली हैं और इन पदों पर भर्ती के लिए राज्य सरकार जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड जवानों के 19,000 से 30,000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए बेहतर किताबों की खोज में हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री ई-बुक्स को सब्सक्राइब कर लेना चाहिए। 
विज्ञापन


कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए सितंबर माह में ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली है। इन पदों के खाली होने की वजह से राज्य में कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राज्य सरकार इन पदों पर जल्द से जल्द बहाली करना चाहती है। 
विज्ञापन


दसवीं पास या बारहवीं पास, किस योग्यता वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन :
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता के रूप में दसवीं पास होना आवश्यक है या बारहवीं पास होना आवश्यक है, इस संबंध में भी अभ्यर्थियों में काफी दुविधा है। दरअसल पिछली होमगार्ड भर्तियों में आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता के रूप में दसवीं पास होने का सर्टिफिकेट मांगा जाता था। लेकिन कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के तत्कालीन होमगार्ड्स, सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल व नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान ने कहा था कि अब 12वीं पास को होमगार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाले इस भर्ती प्रक्रिया में आवश्यक योग्यता के रूप में दसवीं पास होने का सर्टिफिकेट मांगा जाएगा या बारहवीं पास होने का, इसकी जानकारी तो अधिसूचना जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित अधिसूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।


कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप  SSC GD, SSC MTS, UP SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed