फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Home Guard Recruitment 2021 Know when Home Guard Constable Recruitment can start in the state safalta

UP Home Guard Recruitment 2021: जानिए कब से शुरू हो सकती है प्रदेश में होमगार्ड सिपाही भर्ती, क्या है अब तक का लेटेस्ट अपडेट

Sat, 25 Sep 2021 11:56 AM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 25 Sep 2021 11:56 AM IST
सार

UP Home Guard Recruitment 2021:  उत्तर प्रदेश में जल्द ही हजारों की संख्या में होमगार्ड सिपाही पदों पर भर्ती की शुरुआत की जा सकती है। माना जा रहा है कि इस भर्ती के लिए अक्टूबर महीने में आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।   

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021 Know when Home Guard Constable Recruitment can start in the state safalta
up home guard recruitment - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाही की भर्ती का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस भर्ती से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अनुमान है कि इस भर्ती के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, यूपी होमगार्ड विभाग में हजारों की संख्या में पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राज्य सरकार की हरी झंडी मिलते ही इन पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। बता दें कि प्रदेश के होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या करीबन 1,18,348 है। लेकिन वर्तमान में तकरीबन 86,000 पदों पर ही होमगार्ड कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में वर्तमान में लगभग 30,000 पद अभी भी रिक्त पड़े हुए हैं, जिन्हें जल्द ही भरे जाने की प्रक्रिया शुरु की जा सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना अक्टूबर महीने में जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को चाहिए कि वे भर्ती सम्बन्धी अपडेट के लिए यूपी होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी होमगार्ड परीक्षा या यूपी पुलिस एग्जाम समेत किसी भी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम के द्वारा चलाए जा रहे FREE UP HomeGuard Course की मदद ले सकते हैं और अपने एग्जाम की पक्की तैयारी व पूरे कोर्स का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी 
सरकरी नौकरी की मजबूत तैयारी करने के लिए प्रतियोगी अभ्यर्थियों के पास बेहद ही शानदार मौका है। बता दें कि सफलता डॉट कॉम द्वारा इन दिनों कई प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk आदि की पक्की तैयारी कराने के लिए फ्री कोर्सेस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन फ्री कोर्सेस से जुडने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed