फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Home Guard Recruitment 2021: Additional numbers are available for these certificates in Home Guard recruitment, candidates can get them made before the announcement of the recruitment-safalta

UP Home Guard Recruitment 2021: इन प्रमाणपत्रों के लिए मिलते हैं होमगार्ड भर्ती में अतिरिक्त नंबर, भर्ती का ऐलान किए जाने से पहले बनवा सकते हैं अभ्यर्थी

Tue, 26 Oct 2021 08:37 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 26 Oct 2021 08:37 AM IST
सार

यूपी में होमगार्ड सिपाहियों के लगभग 30 हजार पदों पर जल्द ही भर्ती आयोजित की जा सकती है। प्रतियोग अभ्यर्थियों को कई महीनों से इस भर्ती का इंतजार बना हुआ है। 

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021: Additional numbers are available for these certificates in Home Guard recruitment, candidates can get them made before the announcement of the recruitment-safalta
UP Home Guard Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवक के लगभग 30 हजार पदों पर जल्द ही भर्ती निकाली जा सकती है। लंबे समय से रिक्त चल रहे इन पदों को भरने के लिए यूपी होमगार्ड विभाग नवंबर माह में भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। माना जा रहा है कि इस भर्ती को लेकर विभाग की ओर से सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। अब होमगार्ड विभाग को केवल राज्य सरकार की अनुमति का इंतजार बना हुआ है। जैसे ही विभाग को प्रदेश सरकार की ओर से हरी झंडी मिल जाती है, वैसे ही विभाग इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर देगा। हालांकि अभी तक इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक सकरात्मकता नहीं दिखाई दी है, ऐसे में इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अभी और इंतजार करना होगा। होमगार्ड सिपाही भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए अभ्यर्थियों को यूपी होमगार्ड विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा जो प्रतियोगी अभ्यर्थी इस भर्ती की लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं वे तुरंत सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे FREE UP HomeGuard Course कोर्स को Subscribe कर सकते हैं  

विज्ञापन

किन सर्टिफिकेट के मिलते हैं अतिरिक्त नंबर 

यूपी होमगार्ड विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती में जिन अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर इलेक्ट्रानिक्स, मोटर-मैकेनिक एवं प्लम्बर आदि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा होगा, उन्हें 10 अंक दिए जाते हैं। साथ ही फायर फायटिंग, नर्सिंग, कार्पेंटर, मैकेनिक आदि ट्रेड में निपुण उम्मीदवारों को 5 अंक दिए जाते हैं। इसके अलावा खेलकुद में प्रवीण अभ्यर्थियों को भी अधिकतम 5 अंक दिए जाते हैं। जिसमें विद्यालय स्तर के खिलाड़ी को 1अंक, जिला स्तर के प्लेयर को 2 अंक, मण्डल स्तर पर 3 अंक, राज्य स्तर पर 4 अंक, और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी को 5 अंक दिए जाने का प्रावधान होता है। इस बारे में और अधिक स्पष्ट जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद साझा कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

 सफलता ऐप के साथ फ्री में करें परीक्षा की पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed