UP Constable Exam 2022: अभ्यर्थी कर रहे हैं उम्र सीमा में छूट देने की मांग, इस भर्ती को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट, जानें यहाँ
उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया इस वक्त चल रही है। इस भर्ती के जरिये राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी और किन अभ्यर्थियों को इस भर्ती में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, इसकी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Special General Awareness For Constable Exam- Download PDF से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
अभ्यर्थी कर रहे हैं उम्र सीमा में छूट देने की मांग :
उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए UPPBPB नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर रही है और इसी बीच अभ्यर्थियों ने आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की मांग शुरू कर दी है। दरअसल अभ्यर्थियों का कहना है कि कॉन्स्टेबल के पदों पर यह भर्ती 2018 के बाद निकलने जा रही है, इसलिए कई अभ्यर्थी ओवर ऐज हो गए हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि अधिकतम आयु सीमा में थोड़ी छूट दी जाए और ओवर ऐज हो चुके अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका दिया जाए। हालांकि, अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में कोई छूट मिलेगी या नहीं, इस संबंध में UPPBPB ने अभी तक कोई भी सूचना नहीं जारी की है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
भर्ती को लेकर क्या है अपडेट :
UPPBPB ने इस भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इस वक्त भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के आयोजन के लिए एक बार एजेंसी का चयन होने के बाद UPPBPB जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। हालांकि, राज्य में 10 मार्च तक आचार संहिता लागू है, इसलिए कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन 10 मार्च के बाद ही जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।