फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Board Result 2021: 10th and 12th results may be released next week, after 12th, these are your career option-safalta

UP Board Result 2021: अगले हफ्ते जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, 12वीं के बाद करनी है सरकारी नौकरी तो इन पदों के लिए भर दें फॉर्म

Sun, 18 Jul 2021 08:18 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 18 Jul 2021 08:18 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट के लिए छात्रों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। कुछ अड़चनों की वजह से रिजल्ट जारी होने में अभी एक सप्ताह तक का समय लग सकता है।

विज्ञापन
UP Board Result 2021: 10th and 12th results may be released next week, after 12th, these are your career option-safalta
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए 56 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने तो इसी सप्ताह तक रिजल्ट जारी करने की योजना बनाई थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ अड़चनों की वजह से रिजल्ट में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। गौरतलब है कि इस वर्ष यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को कैंसिल कर दिया था और छात्रों का रिजल्ट उनके आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया जा रहा है। छात्रों को रिजल्ट से संबंधित सूचनाओं के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। साथ ही साथ अगर अगर आप बोर्ड परीक्षाओं के बाद NDA/NA, CLAT या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों के सामने भविष्य के लिए कई रास्ते खुलते हैं। इससे आगे या तो वो अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं या किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकते हैं। अगर आप भी बोर्ड परीक्षाओं के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी नौकरियों की लिस्ट, जिनके लिए आप बोर्ड परीक्षाओं को पास करने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के बाद इनके लिए कर सकते हैं आवेदन:

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) - यह परीक्षा सेना, नौसेना और वायु सेना में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए UPSC द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। NDA की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। बारहवीं पास छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC-CHSL : यह SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों / कार्यालयों में एलडीसी, जेएसए, पीए, एसए और डीईओ जैसे विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है। बारहवीं पास छात्र इसके लिये आवेदन कर सकते हैं।
SSC-MTS : यह परीक्षा विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में सहायक कर्मचारियों के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। बारहवीं पास छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
 SSC GD कॉन्स्टेबल : यह परीक्षा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में सिपाहियों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाती है। इन पदों के लिए दसवीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं।
SSC स्टेनोग्राफर : यह परीक्षा अदालत या किसी कॉर्पोरेट स्थान पर स्टेनोग्राफर का काम करने योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित किया जाता है। बारहवीं के बाद छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
RRB सहायक लोको पायलट (RRB-ALP) : RRB सहायक लोको पायलट पद के लिए 12वीं कक्षा के बाद आवेदन किया जा सकता है। इस नौकरी में ट्रेन चालक को उसकी ड्यूटी पर सहायता करने का कार्य शामिल है।
रेलवे ग्रुप D : RRB ग्रुप डी की परीक्षा लेवल- I के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। बारहवीं पास छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के अतिरिक्त छात्र भारतीय सेना , नौसेना तथा वायुसेना के कई पदों पर भी बोर्ड परीक्षाओं के बाद आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी उपरोक्त किसी भी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो इनकी तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त NDA, UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT, CLAT, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही ज्वॉइन कीजिये इन कोर्सेस को और अपनी तैयारी को दीजिए और भी मजबूती। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed