{"_id":"67e3743e882e6c396d0b219f","slug":"up-assistant-professor-recruitment-exam-exam-to-be-held-on-16-17-april-in-six-districts-for-1017-posts-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Assistant Professor Recruitment Exam: 16-17 अप्रैल को छह जिलों में होगी परीक्षा, 1017 पदों के लिए होगा चयन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Assistant Professor Recruitment Exam: 16-17 अप्रैल को छह जिलों में होगी परीक्षा, 1017 पदों के लिए होगा चयन
Wed, 26 Mar 2025 09:01 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 26 Mar 2025 09:01 AM IST
सार
UP Assistant Professor Exam: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 16-17 अप्रैल को आयोजित होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया है। इस परीक्षा के जरिए 33 विषयों में 1017 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Assistant Professor Exam: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के आयोजन की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षा 16 और 17 अप्रैल 2025 को प्रदेश के छह प्रमुख जिलों– प्रयागराज, आगरा, मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर, और वाराणसी में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से 33 विभिन्न विषयों में कुल 1017 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनके लिए तीन साल से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सचिव मनोज कुमार के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 16 व 17 अप्रैल 2025 को दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे और अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक विभिन्न केंद्रों पर होगी। आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय की अध्यक्षता में बैठक में परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। प्रत्येक पाली की परीक्षा के लिए 35 से 40 केंद्रों की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा के लिए आयोग को केंद्र भी मिल चुके हैं। परीक्षा के आयोजन में एक माह से भी कम समय रह गया है। ऐसे में आयोग परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जल्द परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगेपरीक्षा के आयोजन के लिए आयोग ने पहले ही केंद्रों की व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन
| तारीख | पहली पाली | दूसरी पाली |
|---|---|---|
| 16 अप्रैल, 2025 | संस्कृत, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, गृहविज्ञान, चित्रकला, सैन्यविज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, उद्यानिकी | समाजशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, गणित, मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, रसायन विज्ञान, संगीत-सितार/वादन, संगीत-तबला |
| 17 अप्रैल, 2025 | प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, भौतिक विज्ञान, वाणिज्य, मानवशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, एशियन कल्चर | संगीत गायन, हिंदी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, सांख्यिकी, प्राणिविज्ञान, विधि, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान |
परीक्षा में भाग लेने के लिए 82 हजार उम्मीदवार योग्य
इस भर्ती परीक्षा के लिए 1.14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 82,000 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के योग्य पाए गए हैं। यह भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही है और यह आयोग का गठन होने के बाद पहली बार हो रही परीक्षा होगी।यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें