फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2021: What is the work of Anganwadi Supervisor, read complete information related to it. safalta

UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2021: क्या होता है आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का काम, पढ़ें इससे जुड़ी पूरी जानकारी

Mon, 20 Sep 2021 03:39 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Inltlative
Media Solution Inltlative Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 20 Sep 2021 03:39 PM IST
सार

UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश आंगनवाडी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाडी व सहायिका के पदों के बाद जल्द ही आंगनवाडी सुपरवाइजर पदों पर भर्तियां किए जाने की तैयारी चल रही है। इस भर्ती में 12 वीं पास अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2021: What is the work of Anganwadi Supervisor, read complete information related to it. safalta
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आप उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहते हैं और आपको रोजगार की तलाश है तो आज हम आपके लिए बेहद ही खुशखबरी लेकर आए हैं। बता दें कि इन दिनों उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले शिक्षित महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को रोजगार मुहैया कराने के सभी सफलतम प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही यूपी में 2,428 आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती का ऐलान किया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट की माने तो इन पदों के लिए पिछले 15 सालों से भर्तियों के लिए दरकरार बनी हुई थी, जिसके बाद अनुमान है कि इस भर्ती के लिए रास्ता जल्द ही साफ होने वाला है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी स्टूडेंट्स को बता दें कि इन दिनों सफलता द्वारा कई FREE Exam Preparation Course- Subscribe Now उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिनकी मदद से उम्मीदवार अपने किसी भी एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


आंगनवाडी सुपरवाइजर पदों पर होने वाली इस भर्ती में 12 वीं पास उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की नई अपडेट्स पाने के लिए अभ्यर्थियों को बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन

क्या करना होता है काम 
बता दें कि प्रत्येक 25 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं के लिए एक आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक नियुक्त होती है जिसे मुख्य सेविका कहा जाता है, और जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को कार्य के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करती है। आंगनवाड़ी छोटे बच्चों की आवश्यकताओं तथा देखभाल के बारे में जागरूकता फ़ैलाने का केंद्र भी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Anganwadi Supervisor Recruitment 2021: What is the work of Anganwadi Supervisor, read complete information related to it. safalta
आंगनवाड़ी - फोटो : अमर उजाला

इन पदों पर चयनित उमीदवारों को कितनी मिलेगी सैलरी 
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 20 हजार रुपये तक दिए जाने का प्रावधान रखा जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक आईसीडीएस-यूपी की ओर से कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है। आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने के बाद ही इस भर्ती के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी साझा की जा सकती है। 

फ्री में होगी पक्की तैयारी
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रिवीजन करना चाहते हैं तो आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर अपनी पक्की तैयारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर भी Safalta-app डाउनलोड कर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed