फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC Recruitment 2021 Uttarakhand SSSC can issue admit card for Group C recruitment exam today,know how to download

UKSSSC Recruitment 2021: उत्तराखंड एसएसएससी ग्रुप सी की भर्ती परीक्षा के लिए आज जारी कर सकता है एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 26 Oct 2021 03:05 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 26 Oct 2021 03:05 PM IST
सार

UKSSSC Recruitment 2021: आयोग ने इससे पहले अकाउंटेंट, असिस्टेंट रीव्यू ऑफिसर और अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया था। इस भर्ती में आयोंग द्वारा 541 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। परीक्षा का आयोजन 25 अक्तूबर से लेकर 27 अक्तूबर 2021 तक किया जाएगा।

विज्ञापन
UKSSSC Recruitment 2021 Uttarakhand SSSC can issue admit card for Group C recruitment exam today,know how to download
UKSSSC Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (यूकेएसएसएससी) आज डीइओ, जुनियर असिस्टेंट, टैक्स कलेक्टर और ग्रुप सी के कई अन्य पदों पर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड को यूकेएसएससी के आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी कियाजाएगा। बारहवीं स्तर के लिए ग्रुप सी की यह परीक्षाएं 31 अक्तूबर 2021 को आयोजित की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों ने यूकेएसएससी की परीक्षओं के लिए आवेदन किया है, वह अपने एडमिट कार्ड को जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आयोग ने इससे पहले अकाउंटेंट, असिस्टेंट रीव्यू ऑफिसर और अन्य पदों के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया था। इस भर्ती में आयोंग द्वारा 541 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। परीक्षा का आयोजन 25 अक्तूबर से लेकर 27 अक्तूबर 2021 तक किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा सेेंटर पर एडमिट कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


इससे पहले जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार 746 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड को पांच दिनों पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें परीक्षा सेंटर पर एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर जाना हे अन्यथा उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (यूकेएसएससी) परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के यूकेएसएससी के एडमिट कार्ड को जार होने के बाद डाउनलो़ड कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन के आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं। 
2. होमपेज पर एडमिट कार्ड के लिए दिख रहे जरूरी लिंक पर क्लिक करें। 
3. लॉग इन के लिए जरूरी जानकारी भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
4. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
5. आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।

उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (यूकेएसएससी) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन राज्य भर में विभिन्न परीक्षा सेंटर्स पर आयोजित किए जाएंगे। इस परीक्षा में सरकार द्वारा जारी किए गए सभी कोविड गाइडलाइंस की पालन किया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।     

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed