फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   UKSSSC Recruitment 2021: Recruitment is happening on these posts of Secretariat, till when interested candidates can apply-safalta

UKSSSC Recruitment 2021: सचिवालय के इन पदों पर हो रही हैं भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार कब तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 31 Aug 2021 12:06 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 31 Aug 2021 12:06 PM IST
सार

उत्तरखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन की ओर वाहन चालक के 162 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं जिसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UKSSSC Recruitment 2021: Recruitment is happening on these posts of Secretariat, till when interested candidates can apply-safalta
uksssc - फोटो : file photo

विस्तार

अगर आपका सपना भी एक आकर्षक वेतन वाली सरकारी नौकरी करने का है तो आज यह आर्टिकल आपके लिए बेहद ही मददगार साबित हो सकता है। आपको बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन ने ड्राइवर के 162 पदों पर भर्तियां निकाली हैं जिसके लिए 27 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत भी की जा चुकी है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा भर्ती संबंधी अन्य जानकारी पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवार यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज़िट कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढे सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको किसी भी जल्द ही होने वाली किसी प्रतियोगी परीक्षा का रिवीजन करना है या अपनी तैयारी पक्की ककरना चाहते हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फ्री-कोर्स या फ्री मॉक टेस्ट ज्वॉइन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

आवेदन के लिए निर्धारित न्यूनतम आयुसीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही 40 वर्ष तक के अधिकतम आयुसीमा वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग सभी उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी। 

विज्ञापन

किन-किन विभागों में होंगी नियुक्ति 

इस भर्ती के प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को उत्तरखंड सचिवालय के अलावा जिलाधिकारी के व्यक्तिगत चालक के रूप में तैनाती दी जाएगी। इसके अलावा खाद्य विभाग, आबकारी विभाग के कार्यालयों में भी चयनित उम्मीदवारों को वाहन चालक के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम शैक्षिक योग्यता

उत्तरखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन की ओर से निकाली गई इन भर्तियों में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम दसवीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही वाहन चालन में वैध लाईसेंस भी होना अनिवार्य है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 

करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed