फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ukpsc veterinary officer recruitment 2023 Last date soon know how to apply at psc.uk.gov.in

UKPSC Jobs: पशु चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि नजदीक, जल्दी करें आवेदन

Wed, 01 Nov 2023 05:43 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 01 Nov 2023 05:43 PM IST
सार

UKPSC VO Recruitment 2023: यूकेपीएससी की तरफ से पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड -2) के पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
ukpsc veterinary officer recruitment 2023 Last date soon know how to apply at psc.uk.gov.in
UKPSC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UKPSC Veterinary Officer Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) में पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड -2) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार 02 नवंबर, 2023 रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान करने की भी आखिरी तारीख 02 नवंबर ही है।

विज्ञापन

UKPSC VO recruitment आयुसीमा 

उत्तराखंड में पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 01 जुलाई 2023 को 21 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के मुताबिक दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UKPSC VO Vacancy आवेदन शुल्क

पशु चिकित्साधिकारी पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 172.30 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए 82.30 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं PwD के लिए आवेदन शुल्क 22.30 रुपये है।

विज्ञापन

UKPSC VO recruitment शैक्षणिक योग्यता

भारतीय पशु चिकित्सापरिषद से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन (BVSC&AH) में स्नातक होना चाहिए, या इसके समकक्ष सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होनी चाहिए।

UKPSC VO Bharti परीक्षा विवरण

पशु चिकित्सा अधिकारी पदों पर लिखित परीक्षा का आयोजन हरिद्वार, देहरादून और हल्द्वानी के परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

UKPSC VO recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, पशु चिकित्सा अधिकारी (ग्रेड -2) परीक्षा- 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed