फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC: Uttarakhand RO Exam Admit Cards Out psc.uk.gov.in, Strict Security at Centers

UKPSC: उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, केंद्र पर सघन जांच और वीडियोग्राफी अनिवार्य

Wed, 10 Sep 2025 04:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 10 Sep 2025 04:44 PM IST
सार

UKPSC Review Officer Admit Card OUT: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर सघन जांच से गुजरना होगा और वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी। 

विज्ञापन
UKPSC: Uttarakhand RO Exam Admit Cards Out psc.uk.gov.in, Strict Security at Centers
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

UKPSC Review Officer Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। परीक्षा 25 सितंबर 2025 से 26 सितंबर 2025 तक उत्तराखंड राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


ध्यान दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है और बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश संभव नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दिन होगी परीक्षा

परीक्षा 25 और 26 सितंबर, 2025 को जनपद हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का स्थल एकल परीक्षा केंद्र, परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार (केन्द्र कोड-101) है। परीक्षा कार्यक्रम और समयानुसार उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना होगा।

समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 का कार्यक्रम इस प्रकार है: 25 सितंबर 2025 (गुरुवार) को प्रथम सत्र सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सामान्य अध्ययन (बहुविकल्पी प्रश्न) और द्वितीय सत्र दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक हिन्दी संरचना (लिखित परीक्षा) आयोजित होगी। इसके अगले दिन, 26 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को एकल सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निबन्ध (लिखित परीक्षा) का आयोजन किया जाएगा।

आयोग ने जारी किए जरूरी निर्देश

  • आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे 25 सितंबर 2025 को सुबह 7:30 बजे और 26 सितंबर 2025 को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर पहुंच जाएं। यहां उनकी सघन तलाशी होगी और प्रवेश-पत्र व फोटो पहचान पत्र के साथ वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
  • सभी अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 26 सितंबर 2025 को दोपहर 02:00 बजे से होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद यह सत्यापन कराना अनिवार्य है।
  • योग्य अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) 10 सितंबर 2025 से आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को इसे समय पर डाउनलोड करना जरूरी है।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • पहले आप यूकेपीएससी की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "एडमिट कार्ड" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • "UKPSC समीक्षा अधिकारी एडमिट कार्ड 2025" लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed