फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC PCS 2024 admit card out at psc.uk.gov.in; Exam wil; be held in Feb

UKPSC PCS Admit Card: यूकेपीएससी पीसीएस परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड; फरवरी में होगा एग्जाम

Fri, 17 Jan 2025 05:48 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 05:48 PM IST
सार

UKPSC PCS Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UKPSC PCS 2024 admit card out at psc.uk.gov.in; Exam wil; be held in Feb
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UKPSC PCS Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/अनंतिम अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा 2 से 6 फरवरी, 2025 तक हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


यूकेपीएससी ने कहा, "एडमिट कार्ड डाक से अलग से नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। आयोग परीक्षा केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा।"

विज्ञापन

UKPSC PCS Exam: लेखक लाने वालों को दिखाने होंगे ये दस्तावेज

जिन दिव्यांग अभ्यर्थियों ने यूकेपीएससी पीसीएस आवेदन पत्र में अपना स्वयं का लेखक लाने का दावा किया है, उन्हें निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:

  • लेखक के दो पासपोर्ट आकार के फोटो।
  • लेखक की शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अंकतालिका।
  • लेखक के आधार कार्ड की फोटोकॉपी।


इन अभ्यर्थियों को यूकेपीएससी, हरिद्वार में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। आयोग ने परीक्षार्थियों से कहा है कि वे परीक्षा तिथि से दो दिन पहले 31 जनवरी 2025 को अपने कार्यालय में पहुंचकर अपने लेखक से मिलें।

जिन अभ्यर्थियों ने स्वयं अपना स्क्राइब लाने का दावा किया है, उन्हें 21 जनवरी, 2025 (मंगलवार) तक आवश्यक दस्तावेज डाक या किसी अन्य माध्यम से सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार, पिन-249404 को जमा कराने होंगे। केवल निर्धारित तिथि तक दस्तावेज जमा कराने वालों को ही स्क्राइब लाने की अनुमति होगी।

यूकेपीएससी ने आगे कहा, "आयोग 21 जनवरी, 2025 (मंगलवार) की अंतिम समय सीमा के बाद किसी भी स्क्राइब के अनुरोध पर विचार नहीं करेगा। जो उम्मीदवार ईमेल के ज़रिए अपने दस्तावेज जमा करेंगे, उन्हें स्क्राइब की अनुमति नहीं दी जाएगी।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed