फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC Forest Guard Recruitment 2022 last date to apply on psc.uk.gov.in to get details

UKPSC Forest Guard Recruitment 2022: उत्तराखंड में वन रक्षक के पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें

Wed, 23 Nov 2022 01:13 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 23 Nov 2022 01:13 PM IST
सार

UKPSC Forest Guard Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वन रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिसका आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UKPSC Forest Guard Recruitment 2022 last date to apply on psc.uk.gov.in to get details
UKPSC Forest Guard Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UKPSC Forest Guard Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वन रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए  अधिसूचना जारी की थी, जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षक के 894 खाली पदों को भरना है। इसके लिए वेतनमान 21,700-69,100 रुपये है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि यूकेपीएससी ने वन विभाग वन रक्षक भर्ती के लिए अधिसूचना 21 अक्तूबर 2022 को जारी की थी जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसकी अंतिम तिथि 11 नवंबर थी। इसके बाद आयोग ने ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म भरने में उम्मीदवारों को आ रही तकनीकी समस्या के चलते आवेदन विंडो को 19 नवंबर से दोबारा खोलने की घोषणा की। इस नई घोषणा के साथ अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 नवंबर 2022 कर दिया गया था। जो आज समाप्त हो रही है। 

विज्ञापन

यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड पात्रता

उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षक के पद पर आवेदन करने की आयु सीमा 1 जुलाई 2022 तक 18-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। 

यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड चयन प्रक्रिया

यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी / पीएसटी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। इसके लिए कोई आवेदन शुल्क की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “फॉरेस्ट गार्ड एग्जामिनेशन- 2022” पर क्लिक करें।
  • आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर  फॉर्म जमा करें।
  • आवेदन का एक फाइनल प्रिंटआउट रख लेकर रख लें।

इन उम्मीदवारों को मिलेगी वरीयता

प्रादेशिक सेना में कम से कम कम दो वर्ष  की सेवा की हो या नेशनल कैडेट कोर का ‘बी‘ प्रमाण पत्र अथवा ‘सी‘ प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।

शारिरिक दक्षता परीक्षा में पास उम्मीदवारों का चयन

पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई- 163 सेमी और महिला उम्मीदवारों की लंबाई- 150 सेमी रखी गई है। चयन - लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा।  पुरुषों को अधिकतम चार घंटे में 25 किमी. की दौड लगानी होगी, जबकि महिलाओं को चार घंटे में 14 किमी. की दौड लगानी होगी। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को ही योग्य घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed