फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UCIL Apprentice: Today is last date for recruitment of 228 posts; ITI pass candidates can apply immediately

UCIL Apprentice: यूसीआईएल में अप्रेंटिस के 228 पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि आज; आईटीआई पास करें तुरंत आवेदन

Sun, 02 Feb 2025 01:15 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 02 Feb 2025 01:15 PM IST
सार

UCIL Recruitment 2025: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिसशिप के लिए अंतिम अवसर हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UCIL Apprentice: Today is last date for recruitment of 228 posts; ITI pass candidates can apply immediately
अपरेंटिसशिप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UCIL Apprentice Recruitment 2025: यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL), झारखंड में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज (2 फरवरी) है। इस भर्ती के लिए आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ये रिक्तियां झारखंड के जादुगुड़ा, नरवापहाड़ और तुरामडीह के लिए निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए apprenticeshipindia.gov.in. पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 228 रिक्तियां भरी जाएंगी।
विज्ञापन


इस भर्ती के  माध्यम से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टर्नर/मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, बढ़ई, प्लम्बर, तथा मैकेनिकल डीजल/मैकेनिकल एमवी सहित विभिन्न ट्रेडों में भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज  

  • 10वीं कक्षा की सर्टिफिकेट और मार्कशीट  
  • आईटीआई प्रमाणपत्र और मार्कशीट  
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)  
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)  
  • शारीरिक विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)  
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाता विवरण  
  • भूमि-विस्थापित व्यक्ति या परियोजना-प्रभावित परिवारों से संबंधित प्रमाणपत्र 

UCIL Apprentice Eligibility: पात्रता मानदंड 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होनी चाहिए और उन्हें संबंधित ट्रेड में वैध आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  • आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 3 जनवरी, 2025 के अनुसार की जाएगी। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी।

UCIL Apprentice Selection Process: चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनके आईटीआई प्रमाणपत्र में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद एक अनंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेजों की सत्यता की जांच के बाद ही अंतिम चयन होगा। 

UCIL Apprentice Application Form: आवेदन प्रक्रिया  

इच्छुक उम्मीदवारों को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in) के माध्यम से आवेदन करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं:
  • राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in) पर जाएं।
  • अपना पंजीकरण करें और ईमेल लिंक के माध्यम से पंजीकरण की पुष्टि करें।
  • पंजीकरण के बाद, लॉग इन करके अपनी प्रोफाइल भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • उस ट्रेड और UCIL इकाई (जादुगोड़ा, नरवापहाड़, या तुरामडीह) का चयन करें, जहां आप आवेदन करना चाहते हैं।
  • अंत में, पूरा किया हुआ आवेदन पत्र सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed