फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TPSC JE recruitment 2023 registration ends today know how to apply online at tpsc.tripura.gov.in

TPSC JE recruitment 2023: त्रिपुरा में जूनियर इंजीनियर पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Mon, 06 Mar 2023 06:40 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 06 Mar 2023 06:40 PM IST
सार

TPSC JE recruitment 2023: त्रिपुरा लोक सेवा आयोग के तहत जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
TPSC JE recruitment 2023 registration ends today know how to apply online at tpsc.tripura.gov.in
TPSC JE Recruitment 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

TPSC JE Recruitment 2023 Registration Ends Today: त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (TPSC) के तहत जूनियर इंजीनियर, टीईएस, ग्रेड-V (A) और जूनियर इंजीनियर, टीईएस, ग्रेड-V (B) के पदों पर भर्ती के लिए आज ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

पदों का विवरण
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 200 जूनियर इंजीनियर की रिक्तियों को भरने के लिए है, जिनमें से 68 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 26 दिसंबर, 2022 तक 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर भर्तियां

  • जेई ग्रेड-V (ए), सिविल, डिग्री: 88
  • जेई ग्रेड-V (ए), मैकेनिकल, डिग्री: 06
  • जेई ग्रेड-V (ए), इलेक्ट्रिकल, डिग्री: 06
  • जेई ग्रेड-V (बी), सिविल, डिप्लोमा: 88
  • जेई ग्रेड-V(बी), मैकेनिकल, डिप्लोमा: 06
  • जेई ग्रेड- V(बी), इलेक्ट्रिकल, डिप्लोमा: 06 पद शामिल हैं।

 
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

ग्रुप बी, राजपत्रित पद के सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / बीपीएल कार्ड धारकों / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 
ग्रुप सी, अराजपत्रित पद के सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बीपीएल कार्ड धारकों/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर जाएं।
  • 'ऑनलाइन आवेदन' पर जाएं - जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • ओटीपी जनरेट करने के लिए व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • रजिस्टर करें और पद के लिए आवेदन करें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed