फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CMS 2022: Today is last day to apply for the posts of UPSC Combined Medical Services, apply soon

UPSC CMS 2022: यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा के तहत भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, जल्द करें आवेदन

Tue, 26 Apr 2022 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 26 Apr 2022 01:41 PM IST
सार

UPSC Combined Medical Services: संघ लोक सेवा आयोग के संयुक्त मेडिकल सेवा के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एम.बी.बी.एस. पास की डिग्री होना अनिवार्य हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 32 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन
UPSC CMS 2022: Today is last day to apply for the posts of UPSC Combined Medical Services, apply soon
UPSC CMS 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPSC CMS 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की संयुक्त चिकित्सा सेवा (सीएमएस) भर्ती परीक्षा के लिए मंगलवार, 26 अप्रैल को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे उम्मीदवार यूपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए 26 अप्रैल को शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

 

UPSC CMS 2022: भर्ती का विवरण

आयोग इस परीक्षा के माध्यम से कुल 687 पदों को भरने जा रहा है, जिनमें से 314 पद केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी उप-संवर्ग में मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-I के हैं, रेलवे में सहायक मंडल मेडिकल ऑफिसर के 300 पद हैं। वहीं नई दिल्ली नगर परिषद में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-II के 70 पर भरे जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CMS 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

संघ लोक सेवा आयोग के संयुक्त मेडिकल सेवा के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एम.बी.बी.एस. पास की डिग्री होना अनिवार्य हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 32 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई हैं। हालांकि, आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं। 

विज्ञापन

UPSC CMS 2022: चयन प्रक्रिया

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा चयन के लिए कुल 600 अंकों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें पहले 500 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा में चयनित होने वाले उममीदवारों का 100 अंकों का व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) होगा। 
 

UPSC CMS 2022: आवेदन प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. यूपीएससी सीएमएस के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें, निर्देश पढ़ें और पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें।
  4. विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र को सबमिट करें।
  6. आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed