फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TN TRB recruitment registration begins for Block Educational Officer posts apply at trb.tn.gov.in

BEO Recruitment 2023: प्रखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर निकली नौकरी, करीब सवा लाख रुपये मिलेगा वेतन

Tue, 06 Jun 2023 01:41 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 06 Jun 2023 01:41 PM IST
सार

TN TRB Recruitment 2023: इस राज्य में ब्लॉक एजुकेशनल ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
TN TRB recruitment registration begins for Block Educational Officer posts apply at trb.tn.gov.in
Teacher Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

TN TRB BEO Recruitment 2023: तमिलनाडु टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN TRB) ने ब्लॉक एजुकेशनल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 06 जून 2023 से आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 जुलाई, 2023 तक है।

विज्ञापन

तमिलनाडु टीचर्स रिक्रूटमेंट बोर्ड की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य तमिलनाडु प्राथमिक शैक्षिक अधीनस्थ सेवा के तहत ब्लॉक शैक्षिक अधिकारियों की कुल 33 रिक्तियों को भरना है। इसक लिए चयनित उम्मीदवारों को 36,900 से 1,16,600 रुपये का वेतन लेवल 18 के तहत दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीआरबी ब्लॉक एजुकेशनल ऑफिसर परीक्षा 10 सितंबर, 2023 को ओएमआर-आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदकों की आयु सीमा 1 जुलाई, 2023 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या इसके समकक्ष से डिग्री और बी.एड. डिग्री या इसके समकक्ष होना चाहिए। एक डिग्री तमिल, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जूलॉजी, जीव विज्ञान, भूगोल और इतिहास जैसे विषयों में से किसी एक से होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपये है, जबकि एससी/एससीए/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये है।

ऐसे करेंआवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें।

  • अब लॉगइन लिंक पर क्लिक करें और चरण 1 पंजीकरण पूरा करें।

  • साइन इन करें और आवेदन पत्र भरें।

  • भरे हुए फॉर्म को चेक करें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed