फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   This time the competition may increase in constable recruitment-safalta

Up Constable Recruitment 2022: इस बार कॉन्स्टेबल भर्ती में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धा, जानें पिछली बार कितना गया था कटऑफ और इस बार क्या हो सकता है इसका गणित

Wed, 06 Apr 2022 11:57 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 06 Apr 2022 11:57 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही कॉन्स्टेबल के 25 हजार से भी अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो सकती है। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाना है।
 

विज्ञापन
This time the competition may increase in constable recruitment-safalta
UP Police Jobs - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इसभर्ती के आयोजन के लिए UPPBPB ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPPBPB अप्रैल महीने में ही इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक UPPBPB ने कोई भी आधिकारिकजानकारी नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इसभर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे UP Police Constable Batch-Join Now की मदद से घर बैठेकंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

इस बार बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धा :

कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन की वर्तमान भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जानी है। हालांकि, इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या इसकीपिछली भर्ती से काफी कम है। दरअसल कॉन्स्टेबल की पिछली भर्ती 2018 में आयोजित की गई थी और इसके जरिये कॉन्स्टेबल के 49,568 पदों पर भर्ती की गई थी। वहीं,चार सालों के बाद राज्य में होने जा रही कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ सकती है। इसलिए उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन

क्या हो सकता है कटऑफ का गणित :

राज्य में इससे पहले 2018 के आखिर में 49,568 पदों के लिए आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्ती में अनारक्षित श्रेणी के लिए कट ऑफ 185.3465 मार्क्स, अन्य पिछड़ा वर्गके लिए कट ऑफ 172.3272 मार्क्स, अनुसूचित जाति के लिए कट ऑफ 145.3909 मार्क्स तथा अनुसूचित जनजाति के लिए कट ऑफ 114.1932 मार्क्स गया था। वहीं,वर्तमान भर्ती में रिक्तियों की संख्या भले ही कम हो गई है, लेकिन इसमें अभ्यर्थियों की संख्या कम होने की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए रिक्तियों की कम संख्या का सीधा प्रभाव कट ऑफ पर पड़ेगा और इस बार इसमें थोड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में कट ऑफ स्कोर पिछलीभर्ती की तुलना में 10 से 12 मार्क्स अधिक रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed